main page

श्रद्धांजलिः 'लाखों सदियों की आवाज हमें छोड़ गई...' लता मंगेशकर के निधन से टूटे महानायक अमिताभ, बोले- अब उनकी आवाज स्वर्ग में गूंजेगी

Updated 06 February, 2022 02:29:28 PM

लता मंगेशकर भारत की ऐसी शख्सियत जिसने देश नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। स्वर कोकिला के नाम से जानी जाने वाली दिग्गज गायिका के निधन से आज सारा देश रो रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ''लाखों सदियों की आवाज'' बताते हुए लता दीदी को श्रद्धांजलि दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. लता मंगेशकर भारत की ऐसी शख्सियत जिसने देश नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। स्वर कोकिला के नाम से जानी जाने वाली दिग्गज गायिका के निधन से आज सारा देश रो रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी 'लाखों सदियों की आवाज' बताते हुए लता दीदी को श्रद्धांजलि दी है। 

Bollywood Tadka

 

अमिताभ बच्चन ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने ब्लॉग में लिखा- उसने हमें छोड़ दिया है.. लाखों सदियों की आवाज हमें छोड़ गई है.. उसकी आवाज अब स्वर्ग में गूंजती है! शांति और शांति के लिए प्रार्थना.."। 

Bollywood Tadka


बता दें, अमिताभ बच्चन और लता मंगेशकर ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के लिए देशभक्ति गीत 'हम हिंदुस्तानी' में एक साथ काम किया था। गौरतलब है कि 28 दिनों तक अस्पताल में भर्ती होने के बाद रविवार सुबह 8:12 बजे लता मंगेशकर का निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण हो गया।

 
 
 

Content Writer: suman prajapati

Amitabh Bachchanpay tributedemiseLata MangeshkarBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...