main page

रोजाना 5000 लोगों को खाना,अनाथ हुए 2 बच्चों को भी लिया गोद,अमिताभ बच्चन का कोरोना रिलीफ डोनेशन जान हैरान रह जाएंगे आप

Updated 11 May, 2021 12:02:33 PM

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। अपनों को खोने के साथ-साथ कई लोगों को आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।ऐसे में लोगों की मदद करने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स ने हाथ बढ़ाया है। सोनू सूद, सलमान खान, अक्षय कुमार, गुरमीत चौधरी समेत कई स्टार्स मद रह रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे सेलेब्रिटीज भी हैं जो बिना किसी शोर के अपना काम कर रहे हैं। हालांकि जिन लोगों को उनके काम के बारे में नहीं पता और वे उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस लिस्ट में महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है।

मुंबई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। अपनों को खोने के साथ-साथ कई लोगों को आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।ऐसे में लोगों की मदद करने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स ने हाथ बढ़ाया है। सोनू सूद, सलमान खान, अक्षय कुमार, गुरमीत चौधरी समेत कई स्टार्स मद रह रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे सेलेब्रिटीज भी हैं जो बिना किसी शोर के अपना काम कर रहे हैं। हालांकि जिन लोगों को उनके काम के बारे में नहीं पता और वे उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस लिस्ट में महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है।

Bollywood Tadka

सोशल मीडिया पर बहुत से लोग अमिताभ बच्चन पर सवाल उठा रहे हैं कि उन्होंने COVID-19 के रिलीफ में कुछ भी सहयोग नहीं दिया है। इसके लिए अमिताभ बच्चन को काफी नफरत और गाली-गलौज भरे कॉमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। कई समय से ट्रोलर्स को अनदेखा करने वाले बिग बी ने अब उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। अपने ब्लॉग के जरिए ऐसे लोगों को जवाब देते हुए कहा है कि वह खामोशी के साथ चैरिटी करने में विश्वास रखते हैं। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा-'हां, मैं चैरिटी करता हूं लेकिन मेरा विश्वास है कि इसके बारेमें बात नहीं की जानी चाहिए...यह शर्मिंदा करने वाला होता है। परिवार ने पिछले कुछ सालों में जो भी चैरिटी का काम किया है उसे हमेशा छिपाकर रखा गया है और सोशल मीडिया पर उसका शोर नहीं मचाया है। इस बारे में केवल वही व्यक्ति जानते हैं जिन्हें मदद मिली है।'

Bollywood Tadka

4 लाख लोगों को 1 महीने खिलाया खाना


अमिताभ ने बताया कि उन्होंने अपने खर्च पर किसानों के कर्ज माफ कराए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अभिषेक और श्वेता ने पुलवामा आतंकवादी हमले में मारे गए शहीदों के परिवारों की मदद के लिए योगदान दिया था। अमिताभ ने बताया कि पिछले साल उन्होंने लगभग 4 लाख लोगों को एक महीने तक खाना खिलाया था।
 

Bollywood Tadka

 

इस साल 5 हजार लोगों को देते हैं 2 वक्त का खाना
 

उन्होंने बताया कि वह शहर में लगभग 5 हजार लोगों को दोनों टाइम का खाना रोजाना खिला रहे हैं। इसके अलावा पुलिस हॉस्पिटल्स और फ्रंट लाइन वॉरियर्स के लिए हजारों की संख्या में मास्क और पीपीई किट उपलब्ध कराई हैं। साथ ही अमिताभ ने प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाने वाली सिख कमिटी को भी डोनेट किया है।

Bollywood Tadka

दो बच्चों को किया अडोप्ट
 

कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खो देने वाले 2 बच्चों को अमिताभ बच्चन ने गोद लिया है. उन्हें हैदराबाद के अनाथालय में रखा गया था। उनकी 10वीं तक की पढ़ाई का खर्चा बिग बी उठाएंगे। अगर वह पढ़ाई में अच्छे निकलते हैं तो अपर एजुकेशन का खर्चा भी उठाने का फैसला किया।
 

Bollywood Tadka

बता दें कि इसी रविवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमिटी के प्रसिडेंट मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर बताया था कि उन्होंने 2 करोड़ रुपये और ऑक्सीजन सिलेंडर दिल्ली के श्री गुरु तेग बहादुर कोविड केयर सेंटर में दान किए हैं।

Content Writer: Smita Sharma

amitabh bachchanrevealscontributedcovid 19 reliefBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...