भारतीय सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन आज अपना दूसरे जन्म के रूप में सेलिब्रेट करते हैं।
02 Aug, 2019 04:32 PM
तड़का टीम। भारतीय सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन आज अपना दूसरे जन्म के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। आज के दिन वो अपना पुनर्जन्म मानते हैं, 1983 में फिल्म कुली के सेट पर एक घातक दुर्घटना के बाद उनका पुनर्जन्म हुआ था।
हादसे के 37 साल बाद, अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए, अमिताभ ने सुबह लगभग 3 बजे ट्विटर पर लिखा, “बहुत से लोग हैं जो इस दिन को प्यार और सम्मान के साथ और प्रार्थना के साथ याद करते हैं। मैं केवल यही कह सकता हूं कि मैं धन्य हूँ जो आप लोगों के ऐसे विचार मेरे पास हैं। ये वो प्यार है जो मुझे हर दिन उठने को प्रेरित करता है, इस कर्ज को मैं कभी नहीं चुका पाऊंगा "
26 जुलाई 1982 को, बैंगलोर विश्वविद्यालय परिसर में पुनीत इस्सर के साथ एक फाइट सीन के दौरान, अमिताभ बच्चन ने अपनी छलांग गलत लगाई और अचानक टेबल पर उतर गए। जिसके बाद अभिनेता को मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया और कई सर्जरी की गई। अभिनेता ने एक बार अपने ब्लॉग पर लिखा था कि कैसे वेंटिलेटर पर रखे जाने से पहले उन्हें कुछ मिनटों के लिए चिकित्सकीय रूप से मृत घोषित कर दिया गया था। उनके परिवार के लोग, दोस्त और लाखों प्रशंसक मंदिरों, मस्जिदों और चर्चों में उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करने के लिए पहुंचे, जिसके बाद उन्हें 2 अगस्त को फाइनली होश आया।
उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने एक बार इंस्टाग्राम पर अमिताभ की अस्पताल के दिनों की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें बिस्तर पर लेटे अमिताभ के आसपास अभिषेक, उनकी बहन श्वेता बच्चन और उनके कई भाई बैठे थे।