main page

अमिताभ ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ शेयर की तस्वीर, फैंस ने कमेंट कर कहा-लेजंड

Updated 26 September, 2020 05:54:09 PM

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने भारतीय किक्रट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने भारतीय किक्रट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
शेयर तस्वीर में अमिताभ और माही दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- 'the silent calm of cool' इस तस्वीर पर फैंस ने कमेंट करते हुए दोनों को लेजंड बताया।

Bollywood Tadka

बता दें अमिताभ को अगस्त में कोरोना संक्रमण हो गया था। उनके अलावा परिवार में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद सभी ने कोरोना को मात दी और अपने घर वापस आए थे।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो अमिताभ आखिरी बार फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा अमिताभ 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र' और 'झुंड' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी यूएई में आईपीएल खेल रहे हैं और चेन्नई सुपरकिंग्स के कैप्टन हैं।
 

: Smita Sharma

amitabh bachchanshares picturemahendra singh dhoniBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...