एक्ट्रेस अनन्या पांडे लॉकडाउन में अपनी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर को काफी मिस कर रही हैं। जैसा कि उनकी तस्वीरों से देखा जा सकता है, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों हसीनाएं बेस्ट फ्रेंड्स गोल दे रही हैं और फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
13 Jun, 2020 12:07 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनन्या पांडे लॉकडाउन में अपनी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर को काफी मिस कर रही हैं। जैसा कि उनकी तस्वीरों से देखा जा सकता है, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों हसीनाएं बेस्ट फ्रेंड्स गोल दे रही हैं और फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
ये तस्वीरें शेयर कर अनन्या ने कैप्शन में लिखा, ''हम हमेशा ही बेस्ट फ्रेंड रहेंगे..क्योंकि आपको पहले से ही पता है।'' बता दें ये दोनों हसीनाओं की थ्रोबैक तस्वीरें हैं।
जिसमें अनन्या क्रॉप टॉप और ग्रे पैंट ने नजर आ रही हैं। न्यूड मेकअप और मैसी हेयर्स से लुक को कम्पलीट करते हुए एक्ट्रेस फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं।
वहीं संजय की लाडली शनाया कपूर व्हाइट टॉप और मैचिंग मिनी शॉर्ट्स में गजब दिखाई दे रही हैं। लुक को कैरी करते हुए दोनों फ्रेंड जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही हैं।
ये तस्वीरें देखते ही उनकी फ्रेड शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने कमैंट किया। उन्होंने लिखा, "वाह, तुम सच में उस कैप्शन को वापस ले आई।"
काम की बात करें तो अनन्या पांडे की अगली फिल्म खाली पीली है, जिसमें वो ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी। जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कर्गिल गर्ल' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर जुड़ी हैं।