main page

Video:अंगद बेदी ने दी कोरोना को मात, 16 दिन बाद पापा को देखा तो दौड़कर गले से लिपटी मेहर

Updated 23 May, 2021 12:58:02 PM

बाप बेटी का रिश्ता बेहद ही खास होता है। एक बेटी अपनी जिंगदी में पिता को जो जगह देती है वह शायद ही किसी और को देती है। हाल ही में एक पिता और बेटी का बेहद ही क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहे शख्स और कोई नहीं बल्कि एक्टर अंगद बेदी हैं। वीडियो में उनकी लाडो मेहर 16 दिन बाद पिता को देख दौड़कर गले लगा लेती है।दरअसल, बीते दिनों एक्टर अंगद बेदीभी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। वहीं अब अंगद ठीक हो चुके हैं और लगभग 16 दिन के आइसोल

मुंबई: बाप बेटी का रिश्ता बेहद ही खास होता है। एक बेटी अपनी जिंगदी में पिता को जो जगह देती है वह शायद ही किसी और को देती है। हाल ही में एक पिता और बेटी का बेहद ही क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहे शख्स और कोई नहीं बल्कि एक्टर अंगद बेदी हैं। वीडियो में उनकी लाडो मेहर 16 दिन बाद पिता को देख दौड़कर गले लगा लेती है।

Bollywood Tadka

दरअसल, बीते दिनों एक्टर अंगद बेदीभी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। वहीं अब अंगद ठीक हो चुके हैं और लगभग 16 दिन के आइसोलेट के बाद अपने परिवार से मिले। ऐसे में मेहर अपने पिता को देख बेहद खुश हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंगद को देखते ही मेहर दौड़कर अपने पापा के पास आ जाती है। वह पिता को कसर गले लगा लेती है।

Bollywood Tadka

इस वीडियो को अंगद ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है।वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा-'काफी समय बाद हम एक हुए हैं....घर वापस आने से बेहतर कोई और एहसास नहीं है।' फैंस इस वीडियो पर अपने कमेंट द्वारा काफी प्यार बरसा रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें 10 मई को इस कपल ने अपनी शादी की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। नेहा और अंदग ने दिल्ली के गुरूद्वारे में गुपचुप शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी की खबर किसी को कानो-कान न होने दी थी। नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गईं थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

वर्कफ्रंट की बात करें तो अंगद आखिरी बार फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने जान्हवी कपूर के भाई का किरदार निभाया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में थे। वहीं नेहा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

Content Writer: Smita Sharma

angad bedirecoveredcovid 19reunitesdaughterMehr Dhupia Bedineha dhupiavideoBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...