main page

कपूर फैमिली ने किया पिता के नाम पर चौराहे का अनावरण, पहली बार बहन के साथ  दिखे अनिल-बोनी

Updated 07 February, 2020 01:21:15 PM

बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर के पिता और जाने-माने फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर के नाम पर वीरवार को मुंबई के  चेम्बूर इलाके में एक चौक का नामकरण किया गया।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर के पिता और जाने-माने फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर के नाम पर वीरवार को मुंबई के  चेम्बूर इलाके में एक चौक का नामकरण किया गया।

Bollywood Tadka

इस खास मौके पर अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर, बोनी कपूर  उनके बेटे अर्जुन कपूर और बेटी जाह्नवी कपूर, संजय कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर, मोहित मारवाह आदि समेत पूरा कपूर परिवार मौजूद था।

Bollywood Tadka

इस चौक का उद्टाघन अनिल कपूर की बहन रीना कपूर मारवाह ने किया। ये पहला चौका था जब अनिल कपूर, बोनी कपूबोनी कपूर और संजय कपूर पहली बार अपनी बहन रीना के साथ एक ही फ्रेम में नजर आए।

Bollywood Tadka

 जाह्नवी ने इस मौके पर लाइट ब्लू कलर का के सूट में खूबसूरत दिखीं। इस दौरान सोनम का भी ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला।  

Bollywood Tadka

बता दें कि सुरिंदर कपूर की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा चेम्बूर इलाके में ही गुजरा।कपूर फैमिली की इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

जाह्ववी  के काम की बात करें तो राजकुमार राव के साथ फिल्म 'रूही अफ्जा' में नजर आएंगी। फिल्म में वह डबल रोल में दिखेंगी। इसके अलावा 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' में भी नजर आएंगी। वहीं अनिल की फिल्म मलंग हाल ही में रिलीज हुई है। सोनम की बात करें तो वह आखिरी बार द जोया फैक्टर में दिखीं थीं। 
 

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

anil kapoorboney kapoorfathersurinder kapoorchowksisterreenaJanhvi KapoorArjun Kapoorsonam kapoorBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...