कोरोना महामारी के बीच आज यानि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। भले ही लोग प्रोटोकॉल के तहत घर से बाहर नहीं जा पा रहे लेकिन अपने पर्यावरण का संरक्षण कैसे करना है, इसे लेकर सोशल मीडिया पर जागरूकता बढ़ाने और लोगों को पर्यावरण कैसे मनाएं इसकी सलाह दे रहे हैं। बाॅलीवुड स्टार्स भी लोगों को इस खास दिन पर मैसेज दे रहे हैं। वहीं एक अनिल कपूर ने पर्यावरण दिवस पर जुहू में पौधे लगाए।
05 Jun, 2021 03:39 PMमुंबई: कोरोना महामारी के बीच आज यानि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। भले ही लोग प्रोटोकॉल के तहत घर से बाहर नहीं जा पा रहे लेकिन अपने पर्यावरण का संरक्षण कैसे करना है, इसे लेकर सोशल मीडिया पर जागरूकता बढ़ाने और लोगों को पर्यावरण कैसे मनाएं इसकी सलाह दे रहे हैं।
बाॅलीवुड स्टार्स भी लोगों को इस खास दिन पर मैसेज दे रहे हैं। वहीं एक अनिल कपूर ने पर्यावरण दिवस पर जुहू में पौधे लगाए।
इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अनिल कपूर पौधे लगाने के बाद पानी देते दिख रहे हैं। अनिल कपूर के इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है।
काम की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जीयो' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ नीतूप कपूर,कियारा आडवाणी, वरुण धवन जैसे स्टार्स हैं। इसके अलावा वह रणबीर की फिल्म 'एनिमल'में नजर आएंगे।