main page

पहली बरसी पर सुशांत की आत्मा की शांति के लिए अंकिता ने करवाया हवन, एक्स बाॅयफ्रेंड के निधन की खबर सुन लगा था तगड़ा झटका

Updated 14 June, 2021 07:34:31 AM

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 साल हो गया लेकिन फैंस उन्हें हर दिन याद करते हैं। सुशांत की पुण्यतिथि फैंस एक्टर की कई पुरानी यादें फिर से ताजा कर रहे हैं। सुशांत ने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में सुसाइड किया था। 14 जून की दोपहर को आई सुशांत के निधन की खबर ने उनके परिवार और फैंस को ही नहीं बॉलीवुड को भी तगड़ा झटका दिया था। सुशांत के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा सितारे शामिल हुए थे। सुशांत की को-स्टार और पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी सुशांत को अक्सर याद करती हैं।


मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 साल हो गया लेकिन फैंस उन्हें हर दिन याद करते हैं। सुशांत की पुण्यतिथि फैंस एक्टर की कई पुरानी यादें फिर से ताजा कर रहे हैं। सुशांत ने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में सुसाइड किया था। 14 जून की दोपहर को आई सुशांत के निधन की खबर ने उनके परिवार और फैंस को ही नहीं बॉलीवुड को भी तगड़ा झटका दिया था। सुशांत के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा सितारे शामिल हुए थे। सुशांत की को-स्टार और पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी सुशांत को अक्सर याद करती हैं। उनके निधन की खबर ने अंकिता को हिला कर रख दिया था।

Bollywood Tadka

वो सुशांत के अंतिम संस्कार में तो शामिल नहीं हुईं थीं, लेकिन वो पटना में उनके पिता से मिलने जरूर पहुंची थी। वहीं अब अपने पहले प्यार की पुण्यतिथि पर अंकिता एक बार फिर इमोशनल हो गईं। सुशांत की आत्मा की शांति के लिए अंकिता ने अपने घर हवन रखवाया। इस दौरान की एक वीडियो अंकिता ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। इसमें एक शख्स पूजा की तैयारी करते दिख रहा है। वहीं बैकग्राउंड में ओम मंत्र की आवाज सुनाई दे रही है। 

Bollywood Tadka

इससे पहले अंकिता  ने एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में वह समंदर किनारे  खड़ी नजर आ रही हैं। अंकिता ने तस्वीर के साथ लिखा-दूरी मायने नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि दिन खत्म होने पर हम सब एक ही छत के नीचे हैं। अपनी तस्वीर या कैप्शन में अंकिता ने कहीं भी सुशांत का जिक्र नहीं किया है, लेकिन अटकलें लगाईं जा रहीं है कि अंकिता ने सुशांत को याद करते हुए ये शेयर की है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि अंकिता ने सुशांत के साथ 'पवित्र रिश्ता' में काम किया था। इस शो के साथ ही उनके प्यार की शुरूआत हुई थी और ये रिश्ता 6 सालों तक चला था। हर किसी को यही लगता था कि सुशांत और अंकिता शादी कर लेंगे।

ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों तरह से अंकिता और सुशांत की जोड़ी हिट थी। सुशांत ने टीवी छोड़ बॉलीवुड का रुख कर लिया था और इसके साथ ही उनका अंकिता से ब्रेकअप हो गया था। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी सुशांत और अंकिता दोस्त बने हुए थे।

Bollywood Tadka

सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता की जिंदगी में विक्की जैन की एंट्री हुई। चाहे अब अंकिता अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं पर सुशांत के निधन की खबर ने उन्हें हिलाकर रख दिया था। उनके निधन के बाद से अंकिता सुशांत के परिवार के साथ खड़ी रहीं थी और पुलिस की छानबीन में मदद भी की थी।


 

Content Writer: Smita Sharma

Ankita Lokhandespecial prayerhomeSushant Singh RajputSSR first death anniversaryBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...