बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की मां दुलारी खेर, भाई राजू खेर, भाभी और भतीजी बीते रविवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अनुपम के भाई-भाभी और भतीजी घर में ही आइसोलेट हैं, जबकि उनकी मां अस्पताल के वार्ड में भर्ती हैं। हाल ही में एक्टर ने मां दुलारी के हेल्थ के बारे में महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। उन्होने बताया कि अब उनकी मां पहले से काफी बेहतर हैं।
17 Jul, 2020 02:08 PMमुंबई. बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की मां दुलारी खेर, भाई राजू खेर, भाभी और भतीजी बीते रविवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अनुपम के भाई-भाभी और भतीजी घर में ही आइसोलेट हैं, जबकि उनकी मां अस्पताल के वार्ड में भर्ती हैं। हाल ही में एक्टर ने मां दुलारी के हेल्थ के बारे में महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। उन्होने बताया कि अब उनकी मां पहले से काफी बेहतर हैं।
अनुपम खेर ने ट्विटर पर अपनी मां के हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, 'मां पहले से बेहतर है। जय श्रीराम।'
इसके साथ ही एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि मां पहले से बेहतर है। तो राजू, रीमा और वृंदा भी बेहतर हैं। भगवान की कृप्या है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां की एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है।
बता दें 11 जुलाई को अमिताभ और अभिषेक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 12 जुलाई को अनुपम खेर की मां और परिवार के सदस्यों की जांच पॉजिटिव आई। उन्होंने ये भी बताया था कि वो खुद फिलहाल कोरोना के संक्रमण से परे हैं।