main page

अनुपम खेर से लेकर संजय दत्त ने फैंस को दी राम नवमी की शुभकामनाएं, बिग बी ने भी लगाया 'श्री राम' का जयकारा

Updated 21 April, 2021 03:03:24 PM

21 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्म के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं फिल्म और टीवी स्टार्स ने फैंस को खास अंदाज में राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं। दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने फैंस को राम नवमी की बधाई देते हुए लिखा- ''आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम''

बॉलीवुड तड़का टीम. 21 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्म के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं फिल्म स्टार्स ने फैंस को खास अंदाज में राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं।

Bollywood Tadka


दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने फैंस को राम नवमी की बधाई देते हुए लिखा- 'आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम'

Bollywood Tadka

 

कंगना रनौत ने सदगुरु के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- 'आज राम लल्ला की जयंती है, एक ऐसा व्यक्ति जो हर भारतीय के दिल में बसता है, तपस्वी राजा जो अपने कर्म के कारण इस दुनिया पर हमेशा राज किये। राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं राम नवमी '।

Bollywood Tadka


एक्टर संजय दत्त ने इस मौके पर लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना की और लिखा- आप सभी से यथासंभव सावधानी बरतने का आग्रह कर रहे हैं। भगवान राम हम सभी पर कृपा करें और जल्द ही हमारे कष्टों का अंत करें।

Bollywood Tadka


सदी के महनायक अमिताभ बच्चन ने भगवान  सिया राम जी की तस्वीर शेयर करते हुए जय 'श्री राम' का जैकारा लगाया।

 

Bollywood Tadka

 

वहीं एक्टर महेश बाबू ने भी इस खास मौके पर फैंस को बधाई दी।
 

 

Content Writer: suman prajapati

Anupam KherSanjay DuttwishesRam NavamifansBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...