main page

मोरबी पुल हादसे से सहमा बाॅलीवुड,अनुपम खेर बोले-'अपनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना'

Updated 31 October, 2022 01:11:47 PM

रविवार को गुजरात में मोरबी शहर की मच्छू नदी पर बना सस्पेंशन ब्रिज टूट गया। इस पर करीब 500 लोग सवार थे, जो नदी में जा गिरे। हादसे में 190 लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस भयानक हादसे ने हर किसी का दिल तोड़ दिया। वहीं इस इस घटना पर बॉलीवड की कई हस्तियों ने दुख जताया है। अनुपम खेर और विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर हादसे  पर दुख जताया।


मुंबई: रविवार को गुजरात में मोरबी शहर की मच्छू नदी पर बना सस्पेंशन ब्रिज टूट गया। इस पर करीब 500 लोग सवार थे, जो नदी में जा गिरे। हादसे में 190 लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Bollywood Tadka

इस भयानक हादसे ने हर किसी का दिल तोड़ दिया। वहीं इस इस घटना पर बॉलीवड की कई हस्तियों ने दुख जताया है। अनुपम खेर और विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर हादसे  पर दुख जताया।

Bollywood Tadka

अनुपम खेर

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने उन लोगों के लिए प्रार्थना की जिन्होंने दर्दनाक हादसे में जान गंवा दी या घायल हुए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-'मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज गिरने की ट्रेजडी से गहरा दुख हुआ। इस ट्रेजडी में अपनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

 

Bollywood Tadka

 

विवेक अग्निहोत्री 

 कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने ट्वीट कर लिखा-'मोरबी पुल गिरने के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। सभी पीड़ितों के परिवारों के लिए मेरी प्रार्थना है। सभी जिम्मेदार लोगों को हत्या के कृत्यों के साथ सजा मिलनी चाहिए। यह भी जांच करें कि क्या यह अर्बन नक्सलियों द्वारा तोड़फोड़ है क्योंकि वे किसी भी हद तक जाने में सक्षम हैं।'


 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Anupam KherVivek Agnihotriexpresses griefMorbi Bridge AccidentBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...