main page

न्यूजीलैंड में क्रिकेटर पति संग अनुष्का का वैलेंटाइन वीक, वायरल हुईं कपल की ये तस्वीरें

Updated 11 February, 2020 11:19:41 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों न्यूजीलैंड में हैं। दरअसल, इंडियन क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड में है। यहां टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ मैच खेल रही है। सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने निराशाजनक परफॉर्मेंस दी जिस वजह अनुष्का पति को सहारा देने न्यूजीलैंड पहुंच गई।इसके साथ वैलेंटाइन डे आने में अभी चार दिन बाकी है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों न्यूजीलैंड में हैं। दरअसल, इंडियन क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड में है। यहां टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ मैच खेल रही है। सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने निराशाजनक परफॉर्मेंस दी जिस वजह अनुष्का पति को सहारा देने न्यूजीलैंड पहुंच गई।इसके साथ वैलेंटाइन डे आने में अभी चार दिन बाकी है।

Bollywood Tadka

ऐसे में कपल पूरा वैलेंटाइन वीक एक साथ एंजाॅय कर रहा है। अनुष्का और विराट की इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आईं इन तस्वीरों में अनुष्का प्लेन व्हाइट टॉप और ब्लैक पैंट्स में दिखीं।

Bollywood Tadka

शाॅर्ट हेयर, ब्लैक शेड्स अनुष्का के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं विराट पिंक टी-शर्ट और ब्लैक डेनिम में कूल दिखे। कपल न्यूजीलैंट की सड़कों पर घूमता दिख रहा है। कुछ तस्वीरों अनुष्का और विराट फैंस संग सेल्फी ले रहे हैं। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

अनुष्का के काम की बात करें तो वह जल्द ही वह पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी की बायॉपिक में नजर आएंगी। इससे पहले अनुष्का साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में दिखीं थीं। इसमें उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ थी। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लाॅप हुई।  

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

anushka sharmacelebratevalentine weeknew zealandhusbandvirat kohliBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...