main page

मेट्रो में सफर करती हुई दिखीं अनुष्का शर्मा, पति विराट ने कमेंट कर यूं जताया प्यार

Updated 28 June, 2019 01:43:32 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर है। आखिरी बार उन्हें फिल्म ''जीरो'' में देखा गया था। वो इन दिनों लंदन में हैं, जहां वर्ल्ड कप को एन्जॉय कर रही हैं। पिछले दिनों विराट कोहली के साथ वो लंदन की सड़कों पर स्पॉट हुई थीं। अब अनुष्का मेट्रो में सफर करती हुई देखी गईं। अनुष्का ने अपने इंस्टा पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो मुस्कुराती हुई दिख रही हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर है। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। वो इन दिनों लंदन में हैं, जहां वर्ल्ड कप को एन्जॉय कर रही हैं। पिछले दिनों विराट कोहली के साथ वो लंदन की सड़कों पर स्पॉट हुई थीं। अब अनुष्का मेट्रो में सफर करती हुई देखी गईं। अनुष्का ने अपने इंस्टा पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर को देख अनुष्का के फैंस भी बेहद खुश हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब अनुष्का ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा किया है इससे पहले भी उन्हें कई बार स्पॉट किया गया है।

 

Bollywood Tadka


अनुष्का की येे तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा- 'Wow, भाभी जी।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'आपकी स्माइल।' एक यूजर ने कमेंट किया- 'खुश रहने वालीं लड़कियां सबसे प्यारी हैं। आपकी तरह।' वहीं अनुष्का के पति विराट ने भी तस्वीर पर कमेंट किया है। विरान ने कमेंट कर  लिखा है-You are the prettiest all the time my love ❤️❤️❤️😍😍। 

 

Bollywood Tadka

 

बीते दिनों अनुष्का ने बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने कई अच्छी फिल्मों से अपने हाथ खींच लिए। अनुष्का ने कहा था,'अच्छे रोल के लिए आपको बैठकर सोचने और फिर फैसला लेने की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि मैं अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी हूं, जहां सिर्फ खानापूर्ति के लिए फिल्में साइन नहीं कर सकती।' 

 

Bollywood Tadka


बता दें कि अनुष्का कई फिल्मों से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी हुई हैं। अनुष्का ने कहा था, 'हम डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कुछ शो बना रहे हैं। एक फिल्म पर भी काम चल रहा है। इन चीजों को भी मेरे समय की जरूरत है। मेरे लिए यह एकदम अलग है। कई बार लोगाें को उस काम के बारे में पता नहीं चलता होगा जो मैं पर्दे के पीछे करती हूं।'

 
 

: Konika

Anushka SharmaMetro Ridevirat kohliBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...