main page

Happy Birthday Cuteness! पति के बर्थडे पर अनुष्का का इमोशनल पोस्ट-'चीखना और दुनिया को बताना चाहती हूं तुम कितने अद्भुत इंसान हो'

Updated 05 November, 2021 02:48:44 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज (5नवंबर) अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। विराट के बर्थडे पर पत्नी अनुष्का ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। अनुष्का ने पति विराट संग खास तस्वीर शेयर की। इसके साथ अनुष्का ने पति को बर्थडे विश करते हुे एक लंबा-चौड़ा मैसेज लिखा है, जो बेहद ही खास है। इस पोस्ट में अनुष्का ने कहा कि वह दुनिया को बताना चाहती हैं कि विराट कितने अद्भुत शख्स हैं। शेयर की तस्वीर में दोनों बीच किनारे दिख रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज (5नवंबर) अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। विराट के बर्थडे पर पत्नी अनुष्का ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। अनुष्का ने पति विराट संग खास तस्वीर शेयर की। इसके साथ अनुष्का ने पति को बर्थडे विश करते हुे एक लंबा-चौड़ा मैसेज लिखा है, जो बेहद ही खास है। इस पोस्ट में अनुष्का ने कहा कि वह दुनिया को बताना चाहती हैं कि विराट कितने अद्भुत शख्स हैं।

Bollywood Tadka

शेयर की तस्वीर में दोनों बीच किनारे दिख रहे हैं। लुक की बात करें तो अनुष्का येलो सूट में दिख रही हैं। वहीं विराट व्हाइट कुर्ते पजामे में हैं। तस्वीर में दोनों एक-दूजे की बाहों में हैं। इस दौरान दोनों काफी खुश दिख रहे हैं।

Bollywood Tadka

पति को विश करते हुए अनुष्का ने लिखा-'इस तस्वीर और जिस तरह से तुम अपना जीवन जीते हो उसके लिए किसी भी फिल्टर की जरूरत नहीं है। तुम्हारा जीवन ईमानदारी और फौलाद की हिम्मत से बना है। तुम्हारे अंदर जो साहस है वो जीवन में किसी भी संदेह को बदल देता है। मैं ऐसे किसी को नहीं जानती, जो तुम्हारी तरह अंधेरी जगहों से भी खुद को उठा सकता है।'

Bollywood Tadka

अनुष्का ने अपने पोस्ट में आगे लिखा-'विराट तुम हर तरह से बेहतर हो, क्योंकि तुम अपने अंदर किसी भी चीज को स्थाई नहीं मानते तुम बहुत निडर हो। मुझे पता है कि हम दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए इस तरह से एक-दूसरे से बात करने वाले नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी मैं सिर्फ चीखना चाहती हूं और दुनिया को बताना चाहती हूं कि तुम कितने अद्भुत व्यक्ति हो। हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस। यूजर्स विराट और अनुष्का की खूबसूरत की तारीफ कर रहे हैं और इसके साथ अपने पसंदीदा क्रिकेटर को जन्मदिन भी विश कर रहे हैं।'


गौरतलब है कि अनुष्का और विराट ने दिसंबर 2017 में  इटली के टस्कनी में शादी की थी। विराट और अनुष्का ने इसी साल 11 जनवरी को एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया जिसका नाम वामिका है। 

Content Writer: Smita Sharma

Anushka SharmahubbyVirat KohlibirthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...