एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को नेचर से काफी प्यार है। हाल ही में एक्ट्रेस ने नेचर का लुफ्त उठाते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
27 Jan, 2022 10:06 PMमुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को नेचर से काफी प्यार है। हाल ही में एक्ट्रेस ने नेचर का लुफ्त उठाते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरों में अनुष्का व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे ट्राउजर में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। सूरज की रोशनी एक्ट्रेस के चेहरे पर पड़ रही है,
जिसके कारण अनुष्का का चेहरा काफी खिला हुआ लग रहा है। एक्ट्रेस बेहद खुद लग रही है और नेचर का लुफ्त उठा रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें अनुष्का इन दिनों पति विराट कोहली के साथ साउथ अफ्रीका में है। अनुष्का ने पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस को पेरेंट्स बनने पर बधाई दी थी।