बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों ने11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी रचाई थी। वहीं अब शादी के 15 महीने बाद अनुष्का ने विराट के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कहा कि उनके रिश्ते में कुछ खास नहीं है।
22 Mar, 2019 05:56 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी रचाई थी। वहीं अब शादी के 15 महीने बाद अनुष्का ने विराट के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कहा कि उनके रिश्ते में कुछ खास नहीं है।'
दरअसल, अनुष्का-विराट ने हाल ही में एक एड शूट किया है। वीडियो में विराट कह रहे हैं कि लोग हमसे पूछते हैं कि हमारे रिश्ते में खास क्या है ? तो इस पर अनुष्का मजाकिया अंदाज में कहती हैं, "कुछ नहीं"। हालांकि इसके बाद अनुष्का कहती हैं, "सच्चा प्यार"। इस वीडियो विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। इशके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'काफी मजेदार शूटिंग रही, प्योर फन!'
इसके अलावा भी दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें विराट एक फोटो एलबम देख अपनी और अनुष्का की पुरानी यादों को ताजा करते दिख रहे हैं। इसमें वे एक-दूसरे की पहली फिल्म और मैच के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं और बता रहे हैं कि किसी काम को करने के लिए एक्सपरियंस जरूरी होता है
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का 'बुलबुल' नाम की वेब सीरीज को प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके को-प्रोड्यूसर उनके भाई कारनेश शर्मा हैं। वहीं बीते साल अनुष्का की फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी जो बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं कर पाई।