main page

'हर घर तिरंगा': पति संग अनुष्का ने बालकनी में फहराया तिरंगा,आजादी के जश्न में डूबे श्रद्धा-विक्की

Updated 15 August, 2022 12:37:46 PM

शभर में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान ने भी जोर पकड़ लिया है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए भारत सरकार की तरफ से चलाया जा रहा 'हर घर तिरंगा' कैंपेन का रंग हर देशवासी पर चढ़ चुका है।लगभग हर घर के बाहर तिरंगा लहराया जा रहा है। आम जनता ही नहीं बाॅलीवुड स्टार्स ने भी इस कैंपेन में हिस्सा लिया। सलमान खान, शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन समेत कई स्टार्स ने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। व

मुंबई: देशभर में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान ने भी जोर पकड़ लिया है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए भारत सरकार की तरफ से चलाया जा रहा 'हर घर तिरंगा' कैंपेन का रंग हर देशवासी पर चढ़ चुका है।लगभग हर घर के बाहर तिरंगा लहराया जा रहा है। आम जनता ही नहीं बाॅलीवुड स्टार्स ने भी इस कैंपेन में हिस्सा लिया। सलमान खान, शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन समेत कई स्टार्स ने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं अब इस लिस्ट में कुछ और स्टार्स के नाम शामिल हो गए हैं। 

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

बाॅलीवुड के क्यूट कपल अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने भी अपनी घर की बालकनी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तस्वीर में अनुष्का व्हाइट कुर्ती में दिख रही हैं। वहीं विराट ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट है। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा-हमारी आजादी के 75 साल का जश्न सभी भारतीयों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विक्की कौशल

 

विक्की कौशल ने भी अपनी घर की बालकनी में तिरंगा लहराया। हवा में लहराते तिरंगे का वीडियो शेयर कर विक्की ने लिखा-हम सभी को 75वां स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द! ❤️। वीडियो के बैकग्राउंड में वंदे मातरम् बज रहा है। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर

 

 

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी आजादी के रंग में रंगी नजर आईं। एक्ट्रेस ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह घर की छत तिरंगा फहराती 
नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

एकता कपूर


टीवी की क्वीन एकता कपूर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि  'हर घर तिरंगा' कैंपेन के तहत एकता कपूर ने अपना पूरा बंगला ही तिरंगे में रंग डाला। उनका बंगला तिरंगे जैसी लाइटों से सजा नजर आ रहा है। इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म केसरी का गाना 'तेरी मिट्टी में मिल जावां' बज रहा है।

Content Writer: Smita Sharma

Anushka SharmaVirat KohliShraddha KapoorVicky KaushalEkta KapoorHar Ghar TirangaCampaignBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...