बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म ''पानीपत''की शूटिंग में बिजी हैं। अर्जुन इस फिल्म के लिए काफी ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके साथ ही वह जिम में भी काफी पसीना बहा रहे हैं।
22 Jan, 2019 11:08 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म 'पानीपत'की शूटिंग में बिजी हैं। अर्जुन इस फिल्म के लिए काफी ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके साथ ही वह जिम में भी काफी पसीना बहा रहे हैं। हाल ही में अर्जुन के जिम करते की कुछ वीडियोज और तस्वीरें सामने आईं हैं। इन वीडियोज को देख कर यह तो साफ है कि अर्जुन इन फिल्म के लिए कितनी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
फिल्म की बात करें तो यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। अर्जुन कपूर इस फिल्म में योद्धा के रुप में दिखेंगे। ये फिल्म पानीपत के तीसरे युद्द की कहानी पर आधारित है। फिल्म के लिए एक भव्य सेट का भी निर्माण करवाया गया है। फिल्म में अर्जुन के अलावा संजय दत्त और कृति सेनॉन मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन आशुतोष गोवरिकर करने वाले है। यह फिल्म 6 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा अर्जुन 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड', 'संदीप और पिंकी फरार' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।