main page

पापा बोनी कपूर के साथ पहली बार घूमने निकले अर्जुन कपूर, वीडियो शेयर कर लिखा- 'यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है'

Updated 03 May, 2023 03:10:41 PM

एक्टर अर्जुन कपूर यूं तो अपनी लेडीलव संग मलाइका अरोड़ा संग अक्सर घूमने निकले रहते हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनती हैं। अब हाल ही में एक बार फिर अर्जुन वेकेशन एंजॉय करने निकले हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका संग नहीं, बल्कि पिता बोनी कपूर संग नजारे ले रहे हैं। पापा संग आउटिंग पर निकले अर्जुन बेहद खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर  भी की है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन कपूर यूं तो अपनी लेडीलव संग मलाइका अरोड़ा संग अक्सर घूमने निकले रहते हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनती हैं। अब हाल ही में एक बार फिर अर्जुन वेकेशन एंजॉय करने निकले हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका संग नहीं, बल्कि पिता बोनी कपूर संग नजारे ले रहे हैं। पापा संग आउटिंग पर निकले अर्जुन बेहद खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर  भी की है।

 

Bollywood Tadka

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अर्जुन अपने पापा बोनी कपूर के साथ घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें वह अपनी बहन अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के लिए भी बोलते हुए नजर आते हैं। 


वीडियो शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा-''HANS ZIMMER LIVE पापा बोनी कपूर के साथ! क्या अनुभव है! यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है... यह भावनात्मक, प्रेरणादायक और अविश्वसनीय था।
इसे मेरी बकेट लिस्ट से हटा दिया... सही अर्थों में एक ज़बरदस्त ऑडियो और विज़ुअल शो। उसके द्वारा किए गए मेरे सभी पसंदीदा गानों को करीब से और व्यक्तिगत रूप से देखना... क्या इससे बेहतर कुछ हो सकता है?'' 

Bollywood Tadka


 
काम की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्म 'कुत्ते' में देखा गया था। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अब वह जल्द ही फिल्म द लेडी किलर, मेरे हस्बैंड की बीवी जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Content Writer: suman prajapati

Arjun Kapoorwent outfatherBoney KapoorsharevideoBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...