एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स 18 जुलाई को बेटे आरिक के पेरेंट्स बने हैं। पेरेंट्स बनने के बाद अर्जुन और गैब्रिएला की खुशी सांतवे आसमान पर है, जो कि उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में साफ झलक रही है।
01 Sep, 2019 01:26 PMमुंबई: एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स 18 जुलाई को बेटे आरिक के पेरेंट्स बने हैं। पेरेंट्स बनने के बाद अर्जुन और गैब्रिएला की खुशी सांतवे आसमान पर है, जो कि उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में साफ झलक रही है।
बीती रात कपल को मुंबई के मशहूर रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। अर्जुन और गैब्रिएला डिनर करने तुंरत बाद मीडिया फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए। इस दौरान दोनों कूल मूड और लुक में दिखाई दिए।
डिनर डेट के लिए नई मम्मी गैब्रिएला हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। वो व्हाइट कुर्ता ड्रेस के साथ डेनिम जैकेट में बेहद स्टनिंग दिख रही हैं।
मिनिमल मेकअप के साथ ओपन हेयर्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं, लेकिन उनकी आउटफिट से ज्यादा गैब्रिएला रेड बूट्स ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं, अर्जुन व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट और ग्रे ब्लेजर में फॉर्मल लुक में काफी हैंडसम दिख रहे हैं।
कपल ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए। तस्वीरों में गाड़ी की तरफ बढ़ती हुई अर्जुन की गर्लफ्रेंड ब्लश करती हुई नजर आ रही हैं। वैसे गैब्रिएला को देखकर मानना ही पड़ेगा कि, प्रेग्नेंसी के बाद वह बड़ी ही तेजी से अपना वजन घटा रही हैं।
गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकी मॉडल हैं, इसलिए वो जल्द से जल्द फिट होना चाहती हैं। लवबर्डस के इस डिनर डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि पहली पत्नी मेहर से अलग होने के बाद 2018 से ही गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल साथ हैं। वहीं पहली पत्नी से अर्जुन की दो बेटियां भी हैं जिनके नाम माहिका और माहिरा हैं। लेकिन अर्जुन अपनी बेटियों से बहुत ज्यादा जुड़ाव रखते हैं। उनकी दोनों बेटियां अपने छोटे भाई को देखने पापा के साथ हॉस्पिटल पहुंची थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार फिल्म 'पलटन' में देखा गया था।