main page

जैकेट के बटन खोल अर्जुन की गर्लफ्रेंड ने दिए पोज, फैंस बोले-' एकदम जहर लग रही हो'

Updated 04 October, 2019 10:47:42 AM

बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। गैब्रिएला ने दो महीने पहले ही अर्जुन के बेटे को जन्म दिया है। उसके बाद बहुत जल्दी वे पब्लिकली एक्टिव हो गईं और उन्हें देख कर कहा ही नहीं जा सकता कि कुछ ही दिन पहले उनकी डिलीवरी हुई है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। गैब्रिएला ने दो महीने पहले ही अर्जुन के बेटे को जन्म दिया है। उसके बाद बहुत जल्दी वे पब्लिकली एक्टिव हो गईं और उन्हें देख कर कहा ही नहीं जा सकता कि कुछ ही दिन पहले उनकी डिलीवरी हुई है।

Bollywood Tadka,gabriella demetriades image,  gabriella demetriades image gabriella demetriades pictures

गौरतलब है कि वे बहुत स्लिम हो गईं। प्रेग्नेंसी के बाद गैब्रिएला ने काफी जल्दी अपना वेट लूस कर लिया है। इस बात का सबूत वह अपनी तस्वीरों के जरिए देती रहती हैं।

Bollywood Tadka, gabriella demetriades image gabriella demetriades pictures

हाल ही में एक बार फिर गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम पर फैंस संग एक तस्वीर शेयर की है। माॅडल की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। सामने आई इस तस्वीर में  नए मम्मी गैब्रिएला डेनिम जैकेट के साथ डेनिम जींस में दिख रही हैं।

Bollywood Tadka,gabriella demetriades image gabriella demetriades pictures

इस तस्वीर में वह जैकेट और जींस के बटन खोल कर पोज देती दिख रही हैं। तस्वीर में माॅडल कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस गैब्रिएला  की इस तस्वीर को देखकर दीवाने हो उठे हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

एक फैन ने गैब्रिएला की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'मैम आप तो बिल्कुल भी एक बच्चे की मां नहीं लगती हैं। आप कैसे अपने आपको ऐसे मेंटेन करती हैं।' तो दूसरे यूजर ने लिखा-'मैम आप तो एकदम जहर लग रही हैं।' 

Bollywood Tadka,arjun rampal image, arjun rampal photo, arjun rampal picture, gabriella demetriades image,  gabriella demetriades image gabriella demetriades pictures

 

बता दें कि बीती शाम ग्रैब्रिएला को अर्जुन रामपाल के साथ मुंबई की सड़कों पर देखा गया। इस दौरान ग्रैब्रिएला ब्लैक टैंक टाॅप के साथ मैचिंग स्किनफिट जैगिंग में दिखीं।

Bollywood Tadka,arjun rampal image, arjun rampal photo, arjun rampal picture, gabriella demetriades image,  gabriella demetriades image gabriella demetriades pictures

इसके साथ उन्होंने ब्लू डेनिम जैकेट कैरी की थी, जिसे उन्होंने कमर पर बांध रखा था। वहीं अर्जुन ब्लू टी-शर्ट और ट्राउजर में दिखे। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka,arjun rampal image, arjun rampal photo, arjun rampal picture, gabriella demetriades image,  gabriella demetriades image gabriella demetriades pictures


गैब्रिएला से 14 साल बड़े हैं अर्जुन 

अर्जुन और गैब्रिएला की उम्र में 14 साल का फर्क है। जहां अर्जुन की उम्र 46 है, वहीं  गैब्रिएला 32 की हैं। अर्जुन ने पिछले साल अपने और मेहर के 20 साल पुराने रिश्ते को तोड़कर तलाक ले लिया था लेकिन अर्जुन अपनी बेटियों से बहुत ज्यादा जुड़ाव रखते हैं। मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन माॅडल गैब्रिएला को डेट कर रहे हैं। काम की बात करें अर्जुन को आखिरी बार फिल्म 'पलटन' में देखा गया था। यह फिल्म बीते साल रिलीज हुई थी। अर्जुन जल्द ही फिल्म 'नासिक' में नजर आएंगे। 

: Smita Sharma

arjun rampalgirlfriendgabriella demetriaderaisedinternet temperatureBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...