main page

पहली बार पब्लिक प्लेस पर बेटे आरिक संग स्पाॅट हुए अर्जुन-गैब्रिएला,सामने आईं ऐसी तस्वीरें

Updated 11 July, 2020 03:01:30 PM

एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स बीते साल 18 जुलाई को बेटे आरिक के पेरेंट्स बने हैं। पेरेंट्स बनने के बाद अर्जुन और गैब्रिएला की खुशी सांतवे आसमान पर है। वह आए दिन बेटे संग अपनी तस्वीरें शेयर कर रहते हैं।

मुंबई: एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स बीते साल 18 जुलाई को बेटे आरिक के पेरेंट्स बने हैं। पेरेंट्स बनने के बाद अर्जुन और गैब्रिएला की खुशी सांतवे आसमान पर है। वह आए दिन बेटे संग अपनी तस्वीरें शेयर कर रहते हैं।

Bollywood Tadka

इसी बीच हाल ही में अर्जुन और गैब्रिएला को पहली बार उनके लाडले के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान अर्जुन शर्ट और बाॅक्सर पहने कूल दिखे। वहीं गैब्रिएला व्हाइट नाॅटेड टाॅप के साथ स्किनफिट जैगिंग में स्टाइलिश नजर आईं।

Bollywood Tadka

वहीं आरिक की बात करें तो वह ब्लू टी-शर्ट और शाॅर्ट्स में क्यूट दिखे। इस दौरान अरिक पापा अर्जुन की गोद में दिखे।

Bollywood Tadka

अर्जुन की फैमिली संग ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि पहली पत्नी मेहर से अलग होने के बाद 2018 से ही गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल साथ हैं। वहीं पहली पत्नी से अर्जुन की दो बेटियां भी हैं जिनके नाम माहिका और माहिरा हैं। लेकिन अर्जुन अपनी बेटियों से बहुत ज्यादा जुड़ाव रखते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार फिल्म 'पलटन' में देखा गया था।  
 

: Smita Sharma

arjun rampalspottedsonArik Rampalgirlfriendgabriella demetriadesBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...