main page

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अर्जुन कपूर-रोहित शेट्टी ने डोनेट किए 5 लाख रुपये, असम के CM ने ट्वीट कर जताया आभार

Updated 18 June, 2022 12:04:56 PM

बॉलीवुड सेलेब्स अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर तो चर्चा में रहते ही हैं, वहीं कई बार वह अपनी दरियादिली से भी लोगों का खूब दिल जीतते हैं। कुछ ऐसे ही सितारों में से एक हैं एक्टर अर्जुन कपूर और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी। हाल ही में दोनों स्टार्स ने असम में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सीएम राहत फंड में 5 लाख रुपये का योगदान दिया। इस पर वहां के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अर्जुन और रोहित का ट्वीट कर खास धन्यवाद किया।

मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर तो चर्चा में रहते ही हैं, वहीं कई बार वह अपनी दरियादिली से भी लोगों का खूब दिल जीतते हैं। कुछ ऐसे ही सितारों में से एक हैं एक्टर अर्जुन कपूर और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी। हाल ही में दोनों स्टार्स ने असम में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सीएम राहत फंड में 5 लाख रुपये का योगदान दिया। इस पर वहां के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अर्जुन और रोहित का ट्वीट कर खास धन्यवाद किया।

 


सीएम हिमंत ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अर्जुन कपूर और रोहित शेट्टी का आभार जताते हुए लिखा- ''बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख के योगदान के साथ असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं।''

 

इस ट्वीट को देखने के बाद लोग अर्जुन कपूर और रोहित शेट्टी के बड़प्पन की खूब सराहना कर रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

बता दें,राज्य के कई जिलों में भारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद असम एक बार फिर लगातार बारिश की चपेट में है। असम में पिछले 24 घंटों में बाढ़ से चार लोगों की मौत हो गई है, जिससे राज्य के 25 जिलों में 11.09 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम में कई जगहों पर मानस, पगलाड़िया, पुथिमारी, कोपिली, गौरांग और ब्रह्मपुत्र नदियों का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर है।
 

Content Writer: suman prajapati

Arjun KapoorRohit Shettydonate5 lakhflood reliefCMHimanta Biswa SarmathankedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...