main page

अरशद वारसी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Updated 21 August, 2018 06:31:26 PM

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। अरशद ने कहा, "ऐसा मालूम पड़ता है कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है, मेरी जानकारी के बिना मेरे अकाउंट से कुछ संदेश भेजे गए हैं. पासवर्ड बदल दिया गया है, उम्मीद करता हूं कि जल्द चीजें सामान्य हो जाएंगी।"

मुंबई:बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। अरशद ने कहा, "ऐसा मालूम पड़ता है कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है, मेरी जानकारी के बिना मेरे अकाउंट से कुछ संदेश भेजे गए हैं। पासवर्ड बदल दिया गया है, उम्मीद करता हूं कि जल्द चीजें सामान्य हो जाएंगी।"

 

अरशद जल्द ही इंद्र कुमार डायरेक्टेड फिल्म 'टोटल धमाल' में नजर आएंगे। यह 'धमाल' फिल्म सीरीज की तीसरी फिल्म है। फिल्म में रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और ईशा गुप्ता भी हैं। साल 1996 में अरशद ने बॉलीवुड में पहली फिल्म की। फिल्म का नाम था ‘तेरे मेरे सपने’। ये फिल्म अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस ए.बी.सी.एल के बैनर तले बनी थी। अरशद के फिल्मी करियर में राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस' एक बड़ी टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।

: Konika

arshad warsihackedtwitter account

loading...