टीवी सीरियल 'कैसी ये यारियां' ने अपने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं।
24 May, 2015 11:42 AMमुंबई : टीवी सीरियल 'कैसी ये यारियां' ने अपने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर शो के निर्माता ने शानदार पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में सीरियल की पूरी कास्ट और क्रू मौजूद थी।
लेकिन इस पार्टी में लड़कियों का जमावड़ा ज्यादा दिखाई दिया। तस्वीरों में आप देख सकतें हैं कि केक कटिंग सेरेमनी के दौरान भी शो की फीमेल एक्ट्रैस ही नज़र आई। इतना ही नहीं पार्टी की बाकी की तस्वीरों में ये सभी ड्रिंक एन्जॉय करती दिखाई दे रही। इनका ये अंदाज उनके फैंस के लिए चौकाने वाला होगा।
पार्टी में करिस्सन्न बररेंटो,चार्ली चौहान, नितिन टेलर और विभा आनंद बेहद हॉट एंड ग्लैमरस अंदाज़ में नज़र आई। सभी यहां खूब मस्ती करते दिखीं।