दौसा जिले में कल एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती अभिनेत्री हेमामालिनी ने हादसे में एक बच्ची की मौत पर गहरा दुख जताया है।
03 Jul, 2015 04:43 PMजयपुर: दौसा जिले में कल एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती अभिनेत्री हेमामालिनी ने हादसे में एक बच्ची की मौत पर गहरा दुख जताया है। हेमामालिनी ने यह बात आज उनसे अस्पताल में मिलने गये भजन गायक अनूप जलोटा से कही। जलोटा ने हेमामालिनी से अस्पताल में मिलने के बाद संवाददाताआें से कहा,‘‘बच्ची की जो मौत हुई है , उस पर उन्होंने (हेमामालिनी) बहुत दुख जताया है।’’
जलोटा ने बताया,, ‘‘हेमा जी बिलकुल ठीक हैं। उनके सारे इलाज हो गए हैं ,उन्हें थोडा सा आराम करना होगा। हो सकता है कि एक दिन उन्हें आेर यहां अस्पताल में रहना पडे। संभवत: हम उन्हें कल तक मुंबई ले जाएंगे। उनकी बेटी ईशा उनके साथ है।’’ भाजपा के पूर्व सांसद रामदास अग्रवाल ने भी अस्पताल पहुंच कर हेमामालिनी का उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। गौरतलब है कि दौसा के निकट कल हुए सडक हादसे में सांसद हेमामालिनी समेत चार लोग घायल हो गए जबकि दूसरी कार में सवार 4 की मौत हो गई।