main page

कोर्ट के लिए निकलीं गौरी खान, आर्यन खान की जमानत आज होगी सुनवाई

Updated 04 October, 2021 03:30:52 PM

एनसीबी ने 2 अक्तूबर को क्रूज पर छापेमारी के दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हिरासत में लिया था। एनसीबी को खबर मिली थी कि क्रूज पर ड्रग्स पार्टी चल रही है। एनसीबी ने आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा सहित 8 लोगों को हिरासत में लिया था। आर्यन से लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया गया। वकील सतीश मानशिंदे आर्यन का केस लड़ रहे हैं। आर्यन की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होगी। उनके वकील सतीश मानशिंदे कोर्ट में पैरवी

मुंबई. एनसीबी ने 2 अक्तूबर को क्रूज पर छापेमारी के दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हिरासत में लिया था। एनसीबी को खबर मिली थी कि क्रूज पर ड्रग्स पार्टी चल रही है। एनसीबी ने आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा सहित 8 लोगों को हिरासत में लिया था। आर्यन से लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया गया। वकील सतीश मानशिंदे आर्यन का केस लड़ रहे हैं। आर्यन की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होगी। उनके वकील सतीश मानशिंदे कोर्ट में पैरवी करेंगे। शाहरुख की पत्नी गौरी खान कोर्ट के लिए निकल चुकी है। कुछ ही देर में आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई होगी।

Bollywood Tadka
आर्यन सहित अन्य लोग एनसीबी ऑफिस रवाना हो गए हैं। उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। एनसीबी उनकी कस्टडी की मांग कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो आर्यन की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। दरअसल बीती रात को एनसीबी ने कई जगहों पर छापेमारी की जिसमें कुछ ऐसे लिंक मिले हैं जिसके बारे में आर्यन से पूछताछ हो सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एनसीबी ने काफी प्लानिंग के साथ क्रूज पर रेड की थी। उन्हें कहीं से इसकी सूचना मिली थी जिसके बाद पूरा प्लान बनाया गया था। अफसर क्रूज पर टिकट लेकर पैसेंजर बनकर गए थे। वहां चेकिंग के दौरान आर्यन घबरा गए तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद जब अच्छी तरह तलाशी ली गई तो अरबाज के जूते में चरस निकली। आर्यन ने अपने बयान में बताया कि यह चरस उनके और अरबाज के लिए ही थी। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

aryan khandrugs caseGauri KhanleavescourtBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...