main page

IPL Auction 2022 में ड्रीम टीम बनाकर बहन सुहाना संग मुंबई लौटे आर्यन खान, एयरपोर्ट पर शाहरुख को बच्चों का दिखा कूल अंदाज

Updated 15 February, 2022 08:07:10 AM

साल 2021 शाहरुख खान की फैमिली के लिए एक बुरे सपने जैसा रहा। अक्टूबर महीने नें शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की ड्रग केस में हुई गिरफ्तारी ने पूरी खान फैमिली को मुश्किलों के घेरे में ला दिए। हालांकि 1 महीने बाद आर्यन की घर वापसी हो गई थी। गिरप्तारी के बाद से ही शाहरुख, आर्यन और पूरी खान फैमिली मीडिया से बचती आ रही है।लेकिन बीते दिनों ही आर्यन खान ने बहन सुहाना खान के साथ  बेंगलुरु थे जहां दोनों ने वीकेंड पर आईपीएल ऑक्शन 2022 में हिस्सा लिया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी

मुंबई: साल 2021 शाहरुख खान की फैमिली के लिए एक बुरे सपने जैसा रहा। अक्टूबर महीने नें शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की ड्रग केस में हुई गिरफ्तारी ने पूरी खान फैमिली को मुश्किलों के घेरे में ला दिए। हालांकि 1 महीने बाद आर्यन की घर वापसी हो गई थी। गिरप्तारी के बाद से ही शाहरुख, आर्यन और पूरी खान फैमिली मीडिया से बचती आ रही है।

Bollywood Tadka

लेकिन बीते दिनों ही आर्यन खान ने बहन सुहाना खान के साथ  बेंगलुरु थे जहां दोनों ने वीकेंड पर आईपीएल ऑक्शन 2022 में हिस्सा लिया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। मुंबई क्रूज केस में फंसने के बाद आर्यन खान की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस थी। बेंगलुरु में अपनी टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए आर्यन खान और सुहाना खान खिलाड़ियों को खोजने आईपीएल ऑक्शन 2022 में गए थे।

Bollywood Tadka

वहीं अब सुहाना और आर्यन वीकेंड पर आईपीएल ऑक्शन 2022 का हिस्सा बनने के बाद मुंबई वापस लौट आए हैं। सोमवार सुबह सुहाना खान और आर्यन खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों की सुरक्षा के लिए उनके साथ शाहरुख खान के पर्सनल बॉडीगार्ड रवि सिंह मौजूद थे।

Bollywood Tadka

दोनों भाई बहन कैजुअल लुक में दिखे।  आर्यन ने ग्रे टी-शर्ट, डेनिम और र व्हाइट शूज के साथ सिल्वर लॉकेट पहना था। आर्यन ने अपने हाथ में ब्लैक बैकपैक लिया हुआ था।

Bollywood Tadka

वहीं सुहाना खान ब्लैक टॉप, पैंट और डेनिम जैकेट में नजर आईं। सुहाना ब्लू पर्स कैरी करती नजर आईं। दोनों ने चेहरे को ब्लैक मास्क से ढका हुआ था। इस दौरान आर्यन सुहाना के साथ ऑरेंज और ब्लैक आउटफिट में बॉडीगार्ड रवि सिंह भी थे। 

Bollywood Tadka


बता दें कि शाहरुख खान के बच्चों ने भले ही बाॅलीवुड में डेब्यू नहीं किया लेकिन उन्हें खबरों में जरूर रहना आता है। सुहाना खान की बात करें तो वह न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। फिलहाल परिवार संग समय बिताने के लिए सुहाना खान भारत में हैं। खबर है कि सुहाना खान, जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्ची' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी होंगी। 

Content Writer: Smita Sharma

Aryan KhanSuhana KhanmumbaiIPL Auction 2022Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...