main page

'एक पल का जीना' सॉन्ग पर आशा भोसले ने किए ऋतिक के सिग्नेचर स्टेप्स, 88 साल की उम्र में सिंगर का ऐसा डांस देख उड़े फैंस के होश

Updated 22 April, 2021 05:31:17 PM

सिंगर आशा भोसले अपनी गायकी से कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। आशा एक मशहूर सिंगर के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर आशा का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आशा 88 साल की उम्र में ऐसा डांस कर रही है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।

मुंबई. सिंगर आशा भोसले अपनी गायकी से कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। आशा एक मशहूर सिंगर के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर आशा का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आशा 88 साल की उम्र में ऐसा डांस कर रही है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।

Bollywood Tadka

वीडियो में आशा स्काईब्लू साड़ी में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से आशा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। सिंगर ऋतिक रोशन के गाने 'एक पल का जीना' पर डांस करती नजर आ रही हैं। आशा बिल्कुल ऋतिक रोशन के सिग्नेचर स्टेप्स करती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो एक कॉन्सर्ट का है, जिसमें पीछे खड़े सभी लोगो सिंगर का डांस देखकर हैरान हो रहे हैं। आशा के इस अवतार को देख कर सब दंग रह गए हैं। आशा का ये वीडियो खूब धमाल मचा रहा है। फैंस इस खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें आशा ने छोटी-सी उम्र में गाना शुरू कर दिया था। आशा और लता मंगेशकर ने मिलकर पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी को संभाला। आशा भोसले अब तक कई हजार गाने, गजल, भजन, इंडियन क्लासिकल म्यूजिक और क्ववाली तक गाए हैं। आशा भोसले का नाम गिनेज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। साल 2000 में आशा भोसले को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

asha bhosledance videoviralBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...