main page

मैं और दी:बड़ी बहन को अंतिम विदाई देने के बाद उनकी यादों में खोयीं आशा भोंसले,तस्वीर शेयर कर बोलीं-'बचपन के दिन भी क्या दिन थे'

Updated 07 February, 2022 11:46:51 AM

लेजेंड्री सिंगर लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं हैं। लंबे समय से बीमार लता जी ने  6 फरवरी सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर, ‘स्वर कोकिला’ के नाम से भी देश-दुनिया में विख्यात हैं। वहीं देर रविवार देश शाम शिवाजी पार्क में पूरे राज्कीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। देश के प्रधान

मुंबई: लेजेंड्री सिंगर लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं हैं। लंबे समय से बीमार लता जी ने  6 फरवरी सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर, ‘स्वर कोकिला’ के नाम से भी देश-दुनिया में विख्यात हैं।

Bollywood Tadka

वहीं देर रविवार देश शाम शिवाजी पार्क में पूरे राज्कीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लता दीदी का अंतिम विदाई देने मुंबई पहुंचे थे।

Bollywood Tadka

वहीं अब लता जी के निधन पर उनकी बहन आशा भों ने भी उन्हें बेहद इमोशनल अंदाज में याद किया है। असल में आशा ताई ने सोशल मीडिया पर अपनी और लता मंगेशकर की एक तस्वीर शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asha Bhosle (@asha.bhosle)

 

यह तस्वीर आशा और लता ताई के बचपन की है। इंस्टइस तस्वीर के साथ आशा भोंसले ने कैप्शन में लिखा-'बचपन के दिन भी क्या दिन थे, दीदी और मैं।' इस कैप्शन के साथ आशा भोंसले ने एक हार्ट शेप इमोजी भी शेयर किया है। पोस्ट पर 1800 से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं, जहां लता मंगेशकर के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

 मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लता मंगेशकर को पहले कोविड और फिर निमोनिया हो गया था और वे पिछले 29 से लगातार खराब स्वास्थ्य से जूझ रही थीं। बता दें कि लता मंगेशकर ने 36 भाषाओं में 50 हजार से अधिक गाने गाए हैं। वहीं  लता जी ने  2015 में आई फिल्म ‘डुन्नो वाय’ के लिए आखिरी गाना गया था।  लता जी को 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया था।

Content Writer: Smita Sharma

Asha Bhoslechildhood picturelate sisterLata MangeshkarBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...