main page

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम आशका गोराड़िया पति संग हुई कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले ही छोड़ी थी इंडस्ट्री

Updated 29 April, 2021 10:02:37 AM

कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस के कारण हालात इतने खराब हो गए हैं कि उन्हें संभाल पाना मुश्किल हो गया है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब ''क्योंकि सास भी कभी बहू थी'' फेम आशका गोराड़िया को भी कोरोना हो गया है। एक्ट्रेस के पति ब्रेंट गोबल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कपल ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

मुंबई. कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस के कारण हालात इतने खराब हो गए हैं कि उन्हें संभाल पाना मुश्किल हो गया है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम आशका गोराड़िया को भी कोरोना हो गया है। एक्ट्रेस के पति ब्रेंट गोबल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कपल ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

Bollywood Tadka
आशका ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'अपने घर अमेरिका जाने के तैयारी के बीच हमें पता चला कि हम दोनों कोरोना पॉजिटिव हैं। गोवा छोड़ने से पहले हमें ये खबर मिली। हम दोनों शारीरिक रुप से स्वस्थ्य महसूस कर रहे हैं। हम अपनी हैल्दी लाइफस्टाइल के लिए शुक्रगुजार हैं कि हमारे अंदर कोई  गंभीर लक्षण नहीं है। हम गोवा में ही अपने घर पर सुरक्षित हैं और किसी के भी संपर्क में नहीं हैं।'

Bollywood Tadka
आशका ने आगे लिखा-'आप कितने फिट हैं। अब हर कोई रिस्क पर है। हमने शनिवार को टेस्ट करवाया था तब रिपोर्ट निगेटिव थी। हमने सोमवार को दोबारा जांच करवाई और रिपोर्ट पॉजिटिव हो गई। अब हम लॉकडाउन में हैं। हम लोग ठीक हो जाएंगे। हम उन लोगों के शुक्रगुजार हैं जो हमारे जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।' फैंस इस बात को सुनकर चिंता में हैं और एक्ट्रेस और उनके पति के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें आशका ने कुछ दिनों पहले ही टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कहा है। एक्ट्रेस ने 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरूआत की थी। आशका सबसे पहले शो 'कुसुम' में नजर आई। इसके बाद आशका 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में दिखाई दी। जिसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया।

Content Writer: Parminder Kaur

ashka goradiahusband brent gobletestedcorona positiveTV NewsTV News and GossipTV Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...