main page

जनवरी में आथिया के घर बैंड, बाजा, बारात लेकर जाएंगे केएल राहुल, इस दिन शादी के बंधन में बंधेगी सुनील शेट्टी की बेटी

Updated 13 December, 2022 12:32:38 PM

बी-टाउन इंडस्ट्री में भी इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। एक के बाद एक स्टार के शादी के बंधन में बंधने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अब जल्द ही दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी के घर भी शहनाई बजेगी। खबर है कि सुनील की बेटी आथिया शेट्टी जल्द ही क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधेगी। एक ब

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन इंडस्ट्री में भी इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। एक के बाद एक स्टार के शादी के बंधन में बंधने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अब जल्द ही दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी के घर भी शहनाई बजेगी। खबर है कि सुनील की बेटी आथिया शेट्टी जल्द ही क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधेगी। एक बार फिर अथिया और राहुल की शादी को लेकर नया अपडेट आया है।


Bollywood Tadka

 

लेटेस्टे रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने जनवरी, 2023 में अपनी शादी की डेट फाइनल कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया और केएल की शादी के फंक्शन 21 से 23 जनवरी के बीच होंगे। 

Bollywood Tadka


बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल दिसंबर के आखिरी में अपने दोस्तों और करीबियों को निमंत्रण भेजेंगे। कपल की शादी साउथ इंडियन तौर तरीकों से होगी, जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन शामिल होंगे। हालांकि, अथिया और केएल ने शादी को लेकर कोई भी कमेंट करने से मना किया है।

 

Bollywood Tadka


 

बता दें, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल को बीते तीन साल से डेट कर रही हैं। आथिया ने पिछले साल भाई अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग के दौरान राहुल संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था।


काम की बात करें तो अथिया शेट्टी ने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ देखा गया था।


 

Content Writer: suman prajapati

Athiya ShettyKL Rahulwedding dateBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...