main page

अवतार द वॉटर वे का ट्रेलर हुआ रिलीज

Updated 22 November, 2022 02:41:50 PM

फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' 2009 में आई अवतार का दूसरा पार्ट है जिसका नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का  सभी दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। इस  फिल्म की कहानी वर्ष 2009 में आई अवतार के आगे की होगी। जिसमें दर्शकों को पानी की एक अलग ही दुनिया देखने को मिलेगी।

नई दिल्ली, टीम डिजिटल। फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' 2009 में आई अवतार का दूसरा पार्ट है जिसका नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का  सभी दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। इस  फिल्म की कहानी वर्ष 2009 में आई अवतार के आगे की होगी। जिसमें दर्शकों को पानी की एक अलग ही दुनिया देखने को मिलेगी।  आपको बता दें  कि पिछली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी  रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्व स्तर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था ।अब 13 साल  बाद फिल्म का दूसरा भाग फिर से सिनेमाघरों में  पर अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार है।

फैंस ने दिया जबरदस्त रिएक्शन

अवतार 2 का ट्रेलर  अवतार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के द्वारा साझा किया गया है। जिसके  सामने आते ही फैंस के गजब के  रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि 13 साल से इस मूवी का इंतजार कर रहा हूं। इसे पहले दिन देखूंगा। दूसरे यूजर ने लिखा, 'अब और इंतजार नहीं कर सकता"। इसी तरह के करोड़ो फैंस इस मूवी का इंतजार कर रहे थे।

16 दिसंबर को रिलीज होगी अवतार द वे ऑफ वॉटर

 दर्शको का लंबा इंतजार अगले महीने खत्म होने वाला है। यह फिल्म समनेमाघरों में  16 दिसंबर को  रिलीज होगी। इस फिल्म को जेम्स कैमेरॉन ने  डायरेक्ट किया है।  जिसका पहला पार्ट भी उन्होंने ही निर्देशित किया था। अवतार के पहले भाग ने दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ की कमाई की थी।  विशेषज्ञों ने कहा है कि दूसरे भाग से भी वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। जिस पर यह फिल्म खरा उतरती नजर आ रही है। 

अवतार की रिकॉर्ड कमाई

अवतार का पहला भाग कुल मिलाकर 237 मिलियन डॉलर के बजट में तैयार हुई और इसने 20 हजार 368 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया । इस मूवी से पहले ये रिकॉर्ड एवेंजर्स एंडगेम के पास था। अवतार द वे ऑफ वॉटर 250 मिलियन डॉलर के बजट में तैयार हुई है। है।' अब देखना यह है कि अब यह पार्ट कितने रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। 

Content Writer: Jyotsna Rawat

avtar 2 official traileravtar new traileravtar 2avtar the water way

loading...