बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रीन राइटर शफीक अंसारी का निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन हाॅस्पिटल में बुधवार को आखिरी सांस ली। 84 की उम्र में शफीक अंसारी को काफी गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
04 Nov, 2021 10:02 AMमुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रीन राइटर शफीक अंसारी का निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन हाॅस्पिटल में बुधवार को आखिरी सांस ली। 84 की उम्र में शफीक अंसारी को काफी गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
शफीक अंसारी के निधन की पुष्टि उनके बेटे मोहसिन अंसारी ने की। उन्होंने बताया की लंबी बीमारी से लड़ते हुए उनका बुधवार को निधन को गया। वहीं, ओशीवारा कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
शफीक अंसारी ने अमिताभ बच्चन की 'बागबान' जैसी कई फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997 में धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्त के साथ की थी। इसके अलावा उन्होंने दिलीप कुमार, गोविंदा और माधुरी दीक्षित स्टारर 'इज्जतदार' में भी बतौर स्क्रीन राइटर काम किया था।