बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहिरी 16 फरवरी की सुबह दुनिया को अलविदा कह गए। बप्पी दा ने 69 की उम्र में अंतिम सांस ली। वह मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत OSA के कारण हुई है। वह बढ़ती उम्र के साथ कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे थे। बप्पी दा ने मंगलवार आधी रात को आखिरी सांसें ली।
16 Feb, 2022 11:59 AMमुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहिरी 16 फरवरी की सुबह दुनिया को अलविदा कह गए। बप्पी दा ने 69 की उम्र में अंतिम सांस ली। वह मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे।
डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत OSA के कारण हुई है। वह बढ़ती उम्र के साथ कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे थे। बप्पी दा ने मंगलवार आधी रात को आखिरी सांसें ली।
बप्पी दा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इमोशनल होकर ट्वीट किया और संगीत के इस महारथी को श्रद्धांजलि दी। बॉलीवुड से अजय देवगन अनुपम खेर, समेत कई सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया। वहीं कई स्टार्स इस दुख की घड़ी में बप्पी दा के घर पहुंच रहे हैं।
मां तनुजा के साथ बप्पी लहिरी के घर पहुंचीं काजोल
अल्का यागिनी
शरबनी मुखर्जी
केके गोस्वामी
बिस्वजीत चटर्जी
बप्पी दा ने 80-90 के दशक में बॉलिवुड को अपने म्यूजिक की धुन पर नाचने को मजबूर कर दिया। उन्होंने भारतीय सिनेमा की पहचान डिस्को म्यूजिक से करवाई थी।