पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अक्सर अनपने गाॅर्जियस लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं। ब्यूटी क्वीन मानुषी के स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में मानुषी की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं।
19 Dec, 2019 11:35 AMमुंबई: पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अक्सर अनपने गाॅर्जियस लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं। ब्यूटी क्वीन मानुषी के स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में मानुषी की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में मानुषी डीप नेक क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग लहंगे में स्टाइलिश दिखीं।
मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और न्यूड लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। फैंस मानुषी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि मानुषी सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मानुषी जल्द ही बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मानुषी अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज से डेब्यू कर रही हैं। मानुषी ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरु की है।