कॉमेडियन भारती सिंह बी-टाउन की जानी मानी हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर अपनी जबरदस्त बनाई है। उन्होंने इंडस्ट्री के लिए आज तक जो भी किया, उसके लिए उन्हें आज किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं। कॉमेडियन की सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलेरिटी है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन फॉलोअर्स क्रॉस कर लिए, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नही है। भारती ने एक खास पोस्ट शेयर कर 7 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी जाहिर की है।
13 Sep, 2022 04:57 PMबॉलीवुड तड़का टीम. कॉमेडियन भारती सिंह बी-टाउन की जानी मानी हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर अपनी जबरदस्त बनाई है। उन्होंने इंडस्ट्री के लिए आज तक जो भी किया, उसके लिए उन्हें आज किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं। कॉमेडियन की सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलेरिटी है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन फॉलोअर्स क्रॉस कर लिए, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नही है। भारती ने एक खास पोस्ट शेयर कर 7 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी जाहिर की है।
भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक ड्रेस वाली तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा हुआ है- 7 मिलियन..देखते देखते इंस्टाग्राम पर आपके प्यार और सपोर्ट से हमने 7 मिलियन क्रॉस कर लिया। आप सबको दिल से धन्यवाद। 7 मिलियन को चीयर्स अभी और भी बहुत कुछ बाकी है। इस पोस्ट को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- ''आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद #धन्य.''
फैंस भारती सिंह के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।
बता दें, भारती सिंह ने इसी साल 3 अप्रैल को पति हर्ष लिंबाचिया के बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने लक्ष्य सिंह लिंबाचिया रखा है। वैसे प्यार से दोनों अपने बेटे को गोला बुलाते हैं, जिसके वीडियो और प्यारी-प्यारी वीडियो दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। फैंस गोला की क्यूट तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं।