पावन पर्व ''गणेश चतुर्थी'' आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। हर कोई बप्पा का धूमधाम से स्वागत कर रहा है। चाहे इस साल कोरोना काल की वजह से सड़कों पर धूमधाम नहीं देखने को मिल रही लेकिन हर साल की तरह इस साल भी पूरी श्रद्धा और सावधानी के साथ गणेशोत्सव मनाएंगे। बाॅलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं।
22 Aug, 2020 03:18 PMमुंबई: पावन पर्व 'गणेश चतुर्थी' आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। हर कोई बप्पा का धूमधाम से स्वागत कर रहा है। चाहे इस साल कोरोना काल की वजह से सड़कों पर धूमधाम नहीं देखने को मिल रही लेकिन हर साल की तरह इस साल भी पूरी श्रद्धा और सावधानी के साथ गणेशोत्सव मनाएंगे। बाॅलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं।

काॅमेडियन भारती सिंह ने भी इस त्योहार को फ्रेंड्स और पति संग धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेश की वीडियो भारती ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।

वीडियो में भारती पति हर्ष, निया शर्मा और जैस्मिन बसीन के साथ ढोल पर जमकर थिरकती दिख रही हैं। भारती का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि भारती और हर्ष इन दिनों खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में नजर आ रहे हैं। इस शो में उनके साथ निया शर्मा और जैस्मिन बसीन भी हैं। वहीं खबरें हैं कि निया और जैस्मिन सलमान खान के विवादित शो बिग बाॅस 14 का हिस्सा भी बन सकती हैं।