main page

पैपराजी ने पूछा-'भारती जी मामा कब बना रही हो', काॅमेडियन ने हाथ जोड़ते हुए कहा-'बस आप लोग अकेला छोड़िए, कुछ करते हैं'

Updated 31 August, 2021 02:50:16 PM

टेलीविजन की जानी- मानी कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। भारती सिंह इन दिनों पति हर्ष लिंबाचिया के साथ रियालिटी शो ''डांस दीवाने'' को होस्ट कर रही हैं। आए दिन काॅमेडियन के सेट से वीडियोज सामने आते रहते हैं। हाल ही में  भारती सिंह का एक वीडियो सामने आया जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, वीडियो में  पैपराजी भारती सिंह से उनसे उनके होने वाले बच्चे के बारे में पूछते दिख रहे हैं,जिसका काॅमेडियन मजेदार जवाब देती हैं। ''डांस दीवाने''की शूटिंग पूरी करने के बाद भारती

मुंबई: टेलीविजन की जानी- मानी कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। भारती सिंह इन दिनों पति हर्ष लिंबाचिया के साथ रियालिटी शो 'डांस दीवाने' को होस्ट कर रही हैं। आए दिन काॅमेडियन के सेट से वीडियोज सामने आते रहते हैं। हाल ही में  भारती सिंह का एक वीडियो सामने आया जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, वीडियो में  पैपराजी भारती सिंह से उनसे उनके होने वाले बच्चे के बारे में पूछते दिख रहे हैं,जिसका काॅमेडियन मजेदार जवाब देती हैं। 'डांस दीवाने'की शूटिंग पूरी करने के बाद भारती अपने वैनिटी वैन में पहुंची थीं।

Bollywood Tadka

इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी उनकी तस्वीरें और वीडियो ले रहे थे। इस पर भारती कहती हैं- 'देखते रहिए डांस दीवाने और कपिल शर्मा शो। इसके बाद वह कहती हैं कब देखना है? डांस दीवाने 8 बजे से लेकर 9.30 बजे तक और उसके तुरंत बाद लगा लेना है कपिल शर्मा शो।' इसी बीच वहां मौजूद कुछ फोटोग्राफर्स ने उनसे पूछा- 'हम मामा कब बनेंगे, आपके बच्चों के?'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

 

इस पर फिर भारती कहती हैं- 'यार अब तो सबको बच्चे का इंतजार हो गया है। बस आप लोग अकेला छोड़िए, फिर करते हैं।' भारती के इस मजाकिया अंदाज पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।भारती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में शादी की थी। शादी से पहले भारती और हर्ष करीब 7 साल से एक-दूसरे को जानते थे। हर्ष और भारती की पहली मुलाकात रिएलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान हुई। इस दौरान दोनों की पहले दोस्ती हुई और फिर जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। शो में भारती एक कंटेस्टेंट थी वहीं हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' होस्ट कर रही हैं। शो में माधुरी दीक्षित नैने, तुषार कालिया और धर्मेश येलांदे हैं। इसके अलावा भारती काॅमेडी शो द कपिल शर्मा शो में भी नजर आ रही हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

Bharti SinghHaarsh LimbachiyaaBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...