main page

ड्रग्स तस्कर बना भोजपुरी का चर्चित सिंगर, दिल्ली पुलिस ने 21 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार

Updated 13 August, 2022 11:35:13 AM

भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पश्चिमी जिला पुलिस ने भोजपुरी सिंगर विनय शर्मा को गिरफ्तार किया है। 10 अगस्त को नारकोटिक्स स्क्वॉड (पश्चिमी जिला) के कर्मचारियों को एक विशेष सूचना मिली कि विनय नाम का एक ड्रग पेडलर टोडापुर गांव इंद्रपुरी में किसी से मिलने आएगा। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने टोडापुर स्थित शास्त्री मार्ग पर घेराबंदी की और वहां पहुंचे विनय को गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पश्चिमी जिला पुलिस ने भोजपुरी सिंगर विनय शर्मा को गिरफ्तार किया है। 10 अगस्त को नारकोटिक्स स्क्वॉड (पश्चिमी जिला) के कर्मचारियों को एक विशेष सूचना मिली कि विनय नाम का एक ड्रग पेडलर टोडापुर गांव इंद्रपुरी में किसी से मिलने आएगा। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने टोडापुर स्थित शास्त्री मार्ग पर घेराबंदी की और वहां पहुंचे विनय को गिरफ्तार कर लिया।

Bollywood Tadka

तलाशी लेने पर उनके पास से 21.50 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस विनय से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा की खेप कहां से लाता था और उसे दिल्ली में खेप को किसे सौंपना था। साथ पुलिस इस बात की जानकारी हासिल कर रही है कि गिरोह में कितने सदस्य हैं। 

 


भोजपुरी गायक और इस ड्रग्स तस्कर को पकड़ने के लिए नारकोटिक्स स्क्वॉड टीम में एसआई संदीप, एएसआई करण सिंह और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। जांच में पता चला कि सीवान बिहार का रहने वाला विनय भोजपुरी गायक है और अब तक सौ से अधिक गाना गा चुका है। 


 

Content Writer: Smita Sharma

Bhojpuri singerDrug PeddlerarrestDelhi Police21 kg ganjaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...