main page

भूमि पेडनेकर ने दिल्ली में लिया गोलगप्पे और चाट का मजा, वीडियो देख फैंस के मुंह में आया पानी

Updated 01 April, 2022 10:14:07 AM

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गोलगप्पों और चाट का मजा लेती हुई नजर आ रही है।

मुंबई. एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गोलगप्पों और चाट का मजा लेती हुई नजर आ रही है। 

Bollywood Tadka
वीडियो में भूमि पर्पल टॉप में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस पहले गोलगप्पे और चाट का मजा लेती हुई दिखाई दे रही है। भूमि ने इस वीडियो पर लिखा- 'जब आप दिल्ली में हों' इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'दिल्ली की चाट में मेरा दिल है।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

काम की बात करें तो भूमि हाल ही में फिल्म 'बधाई दो' में नजर आई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ राजकुमार राव थे। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'दि लेडीकिलर' में नजर आएगी। इस फिल्म में भूमि के साथ अर्जुन कपूर दिखाई देंगे। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

bhumi pednekarenjoysstreet fooddelhivideo viralBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...