main page

जिंदगी की जंग हार गईं मुंबई की 'निर्भया',आरोपी की दरिंदगी देख भूमि पेडनेकर बोलीं-'इसे सुन मेरी रूह...कब रुकेगा ये सब'

Updated 11 September, 2021 03:13:06 PM

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां साकीनाका इलाके में 30 साल की युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी हुई है। युवती के साथ रेप के बाद उन दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। ये घटना 2012 के ‘निर्भया’ कांड की याद दिलाती है।

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां साकीनाका इलाके में 30 साल की युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी हुई है। युवती के साथ रेप के बाद उन दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। ये घटना 2012 के ‘निर्भया’ कांड की याद दिलाती है।

Bollywood Tadka

घटना के बाद महिला की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था लेकिन वह पीड़िता जिंदगी से जंग हार गई। आम जनता से लेकर स्टार तक इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठा रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

Bollywood Tadka

उन्होंने इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर लिखा-'मुंबई में महिला के साथ रेप...उसे लोहे की राॅड से मारा,उसकी हाॅस्पिटल में मौत। इसे सुन मेरी रूह कांप गई। यह कब रुकेगा। हमें एक स्ट्रिक कानून की जरूरत । मृतक के परिवार को मेरी संवेदना। ओम शांति... कोई भी इसका हकदार नहीं।'

Bollywood Tadka

खबरों के मुताबिक ये घटना 2.30 से 3 बजे की बताई जा रही है। आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप कर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड डाली और फिर उसे सड़क पर फेंक कर चला गया था। घटना की सूचना पाकर जब पुलिस वहां पहुंची तो महिला को खून से सना पाया। उसे जल्द अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 33 घंटों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती महिला ने आखिकार दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Bollywood Tadka


साल 2012 में हुई थी ऐसी ही एक घटना

कि दिसंबर 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में चलती बस के अंदर एक युवती से निर्दयता से गैंगरेप किया गया और बाद में उसपर हमला किया गया जिसे बाद में 'निर्भया' कहा गया।कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
 

Content Writer: Smita Sharma

Nirbhaya of MumbaiBhumi PednekarRape CaseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...