main page

पिता के निधन पर 'बिग बाॅस 13' फेम कोएना मित्रा का इमोशनल पोस्ट- 'डैड फिर मिलेंगे किसी और जिंदगी में, किसी और कहानी में'

Updated 30 March, 2021 08:36:42 AM

बिग बाॅस 13'' की फेम और एक्ट्रेस कोएना मित्रा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। कोएना मित्रा के पिता बिस्‍वनाथ मित्रा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बिस्‍वनाथ मित्रा ने 73 की उम्र में अंतिम सांस ली। पिछले एक साल से कोएना अपने पिता के साथ कोलकाता में रह रही थीं। उनका निधन कोलकाता में हुआ है जहां कोएना एक साल से रह रही थीं। पिता के निधन की जानकारी खुद कोएना ने ट्वीट कर दी। जानकारी के लिए बता दें कि कोएना मित्रा के पिता का देहांत फरवरी में हुआ था। हालांकि कोएना मित्रा ने मीडिया से इस बारे में कोई जि

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' की फेम और एक्ट्रेस कोएना मित्रा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। कोएना मित्रा के पिता बिस्‍वनाथ मित्रा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बिस्‍वनाथ मित्रा ने 73 की उम्र में अंतिम सांस ली। पिछले एक साल से कोएना अपने पिता के साथ कोलकाता में रह रही थीं। उनका निधन कोलकाता में हुआ है जहां कोएना एक साल से रह रही थीं। पिता के निधन की जानकारी खुद कोएना ने ट्वीट कर दी।

Bollywood Tadka

जानकारी के लिए बता दें कि कोएना मित्रा के पिता का देहांत फरवरी में हुआ था। हालांकि कोएना मित्रा ने मीडिया से इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया। सूत्रों की मानें तो कोएना मित्रा बीते 12-13 महीनों से कोलकाता और मुंबई के चक्कर लगा रही थीं।

Bollywood Tadka

 

  कोएना मित्रा अपने पिता के काफी करीब थीं।पिता के निधन के बाद कोएना टूट गई हैं। उन्होंने ट्विटर पर उनकी याद में पोस्ट शेयर किया। इस ट्वीट में कोएना ने पिता के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा-'डैड एक दिन हम दोनों की मुलाकात जरूर होगी। किसी और जिंदगी में, किसी और कहानी में।'

Bollywood Tadka

बीते काफी समय से कोएना मित्रा के पिता काफी दर्द में थे। डॉक्टर्स के लाख कोशिशों के बाद भी कोएना मित्रा के पिता की सेहत में कोई बदलाव नहीं आया। अक्टूबर 2020 के बाद से कोएना मित्रा कई बार हॉस्पिटल में एडमिट हो चुके थे।कोएना के पिता डायबिटीज के मरीज थे। इस बीमारी की वजह से उनकी किडनी पर बुरा असर पड़ा था। किडनी खराब होने की वजह से कोएना मित्रा के पिता को बार बार डायलिसिस का सहारा लेना पड़ता था।

Bollywood Tadka

कोएना मित्रा ने साल 2001 का ग्लेडरेग्स मेघा मॉडल इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता था। जर्मनी में मिस इंटरकॉन्टिनेंटल के 12 सेमीफाइनलिस्ट में भी उनका नाम था।साल 2004 में फिल्म मुसाफिर से उन्होंने बाॅलीवुड की दुनिया में कदम रखा।  कोएना मित्रा बिग बॉस 13  में नजर आई हैं। बिग बॉस के घर में कोएना मित्रा ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। घर से बाहर आने के बाद कोएना मित्रा बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के बारे में विवादित बयान दिए थे। 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

bigg boss 13famekoena mitrafatherpasses awayBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...