''बिग बाॅस'' 13 का ये हफ्ता काफी इमोशनल भरा है। इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स कई महीने बाद अपने घरवालों से मिलते हैं। कल जहां घर में शहनाज के पापा, माहिरा की मां और शेफाली के पति पराग त्यागी की एंट्री हुई थी। वहीं आज शो में पारस छाबड़ा की मां की एंट्री होगी। हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है।
17 Jan, 2020 01:13 PMमुंबई: 'बिग बाॅस' 13 का ये हफ्ता काफी इमोशनल भरा है। इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स कई महीने बाद अपने घरवालों से मिलते हैं। कल जहां घर में शहनाज के पापा, माहिरा की मां और शेफाली के पति पराग त्यागी की एंट्री हुई थी। वहीं आज शो में पारस छाबड़ा की मां की एंट्री होगी। हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है।
प्रोमो वीडियो में पारस की मां ने माहिरा को किस करने पर उनकी ही क्लास लगाती दिख रही हैं। यही नहीं पारस की मां ने उन्हें माहिरा से दूर रहने के लिए भी कहा। वीडियो में आप देख सकते हैं पारस की मां कती है-' सबसे पहले यहां गॉडफादर बनना बंद कर दे। तेरा गेम अच्छा खासा जा रहा था।
पहले तू ऊंचाई पर था जहां से अब तू नीचे आ गया है।' पारस की मां का इशारा यहां माहिरा की ओर था। शो में अभी तक पारस-माहिरा की अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। वह हमेशा उनका सपोर्ट करते हुए दिखते हैं।
इतना ही नहीं पारस की मां कहती है-'ये जो तू उसे किस करता है ये सब पसंद नहीं है। तू बैकफुट पर चला गया है। खेल पर ध्यान दे।
36 आएंगी 36 जाएंगी लेकिन तेरी वाली तेरी मां ही ढूंढ़ के लाएगी।' वह अब देखना है कि पारस पर उनकी मां की राय का कितना असर होता है।
बता दें कि इससे पहले माहिरा की मां ने भी पारस की क्लास लगाई थी। उन्होंने कहा था-'घर के बाहर तुम्हारी गर्लफ्रेंड है। आकांक्षा बहुत प्यारी है और माहिरा सिर्फ तुम्हारी दोस्त है। माहिरा को बार बार किस ना करो।' माहिरा की मां के अलावा शहनाज के पिता ने भी पारस की क्लास लगाई थी।