main page

'बिग बॉस 16' फेम सुंबुल तौकीर ने मुंबई में खरीदा सपनों का आशियाना, वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाई घर की झलक

Updated 26 February, 2023 03:50:14 PM

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान शो के खत्म होने के बाद भी खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को खुशी की बड़ी वजह मिली है। सुंबुल ने मुंबई नया घर खरीदा है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को भी दिखाई है। वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने घर को डिजाइन करने के लिए फैंस से सलाह भी मा

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान शो के खत्म होने के बाद भी खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को खुशी की बड़ी वजह मिली है। सुंबुल ने मुंबई नया घर खरीदा है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को भी दिखाई है। वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने घर को डिजाइन करने के लिए फैंस से सलाह भी मांगी है।

Bollywood Tadka


सुंबुल तौकीर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'नया घर..काम जारी है। अपने आईडिया जरूर दें।' वीडियो में सुंबुल आर्किटेक्ट के साथ अपने घर की झलक दिखा रही हैं। उनके घर के इंटीरियर का काम चल रहा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sumbul Touqeer (@sumbul_touqeer)

सुंबुल के इस वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें घर डिजाइन के लिए आईडियाज भी दे रहे हैं।

 


बता दें, सुंबुल तौकीर खान ने बिग बॉस 16 में अपनी अपीयरेंस से खूब सुर्खियां बटोरीं। वह घर में हिस्सा लेने वाली सबसे कम उम्र की सदस्य रहीं। अब बिग बॉस से बाहर आकर एक्ट्रेस ने नया घर खरीदा है, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं।
 

 

Content Writer: suman prajapati

Bigg Boss 16Sumbul Touqeerbuydream homeMumbaiBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...