main page

Sunday Outing: बेटी संग लंच डेट पर निकले बिपाशा-करण, रेस्टोरेंट के बाहर मम्मा की गोद में पोज देती दिखीं नन्हीं देवी

Updated 01 October, 2023 02:11:01 PM

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इस वक्त अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर जी रहे हैं, क्योंकि नन्हीं सी देवी अपने मम्मी-पापा की लाइफ में खुशियां का भंडार लेकर आई हैं। दोनों अक्सर अपनी लाडली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। अब हाल ही में बिपाशा-करण बेटी देवी के साथ लंच डेट पर स्पॉट हुए, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इस वक्त अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर जी रहे हैं, क्योंकि नन्हीं सी देवी अपने मम्मी-पापा की लाइफ में खुशियां का भंडार लेकर आई हैं। दोनों अक्सर अपनी लाडली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। अब हाल ही में बिपाशा-करण बेटी देवी के साथ लंच डेट पर स्पॉट हुए, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिपाशा और करण अपनी बेटी के साथ रेस्टोरेंट के बाहर पोज दे रही हैं।

Bollywood Tadka
 

इस दौरान नन्हीं देवी अपनी मां की गोद ने नजर आ रही हैं, लेकिन तस्वीरों में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा।

Bollywood Tadka

वहीं बिपाशा बसु इस दौरान स्काई ब्लू कलर की शर्ट के साथ शॉर्ट्स में कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। व्हाइट शूज के साथ उन्होंने अपने लुक को टीम-अप किया है। वहीं करण सिंह व्हाइट टी और डेनिम पैंट में नजर आ रहे हैं। बेटी के साथ पोज देते मम्मी-पापा का अंदाज देखते ही बन रहा है।

Bollywood Tadka

बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल, 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 6 साल बाद कपल ने 2022 में बेटी देवी का स्वागत किया, जिसके साथ अब वह अक्सर खुशियों भरे पल बिताते नजर आते हैं।

 
  
 

Content Writer: suman prajapati

Bipasha BasuKaran Singh Groverspottedlunch datedaughterDeviBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...