बिपाशा बसु बॉलीवुड की सबसे अमेजिंग एक्ट्रेस में से एक हैं। भले ही वह इन दिनों लाइट-कैमरा-एक्शन की दुनिया से दूर हैं, लेकिन अक्सर एक्ट्रेस अपने फैंस को लाइफ से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। हाल ही में, बिपाशा ने घर में सत्यनारायण पूजा का आयोजन किया और इस अवसर से अपनी बेटी और फैमिली की कुछ मनमोहक तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
30 Sep, 2023 04:30 PMबॉलीवुड तड़का टीम. बिपाशा बसु बॉलीवुड की सबसे अमेजिंग एक्ट्रेस में से एक हैं। भले ही वह इन दिनों लाइट-कैमरा-एक्शन की दुनिया से दूर हैं, लेकिन अक्सर एक्ट्रेस अपने फैंस को लाइफ से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। हाल ही में, बिपाशा ने घर में सत्यनारायण पूजा का आयोजन किया और इस अवसर से अपनी बेटी और फैमिली की कुछ मनमोहक तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
सत्यनारायण पूजा के दौरान बिपाशा बसु को ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। ब्लू कलर के सूट के साथ कानों में झूमका पहने वह बेहद ब्यूटीफुल लगीं।
वहीं उनकी बेटी देवी मल्टीकलर की घाघरा चोली के साथ मैचिंग दुपट्टा लिए बेहद क्यूट दिख रही हैं।
तस्वीरों में बिपाशा अपनी बेटी को बाहों में लेकर खिलाती दिख रही हैं। वहीं, अन्य फोटोज में नन्हीं देवी अपनी फैमिली के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल, 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 6 साल बाद कपल ने 2022 में बेटी देवी का स्वागत किया, जिसके साथ अब वह अक्सर खुशियों भरे पल बिताते नजर आते हैं।