main page

गीता कपूर की मांग भरी तस्वीरों ने खूब मचाया था बवाल, इस शख्स की मोहब्बत में गिरफ्त  कोरियोग्राफर ने आज तक नहीं की शादी

Updated 05 July, 2021 10:49:47 AM

लीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर 5 जुलाई को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इंडस्ट्री में गीता कपूर गीता मां के नाम से भी जानते हैं।  गीता कपूर को मां का नाम उनके स्टूडेंट्स ने दिया है। जिस वजह से वो आज हर जगह इस नाम से भी चर्चित हैं। हालांकि, आज तक गीता कपूर ने शादी नहीं की है। लेकिन कुछ महीने पहले ही उन्हें मांग में सिंदूर भरे की तस्वीरें शेयर की थी, जिसे देख हर कोई हैरान हो गया था। तस्वीरों में गीता कपूर रेड कलर के सूट मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं थीं।

मुंबई:बाॅलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर 5 जुलाई को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इंडस्ट्री में गीता कपूर गीता मां के नाम से भी जानते हैं।  गीता कपूर को मां का नाम उनके स्टूडेंट्स ने दिया है। जिस वजह से वो आज हर जगह इस नाम से भी चर्चित हैं।

Bollywood Tadka

हालांकि, आज तक गीता कपूर ने शादी नहीं की है। लेकिन कुछ महीने पहले ही उन्हें मांग में सिंदूर भरे की तस्वीरें शेयर की थी, जिसे देख हर कोई हैरान हो गया था। तस्वीरों में गीता कपूर रेड कलर के सूट मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं थीं।

Bollywood Tadka

इन तस्वीरों के वायरल होते ही वह चर्चा में आ गईं। उनकी शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया और सर्च इंजन गूगल पर लोग उनके पति की तलाश में जुट गए।

Bollywood Tadka

हालांकि बाद में खुद गीता कपूर ने सिंदूर लगाने की वजह का खुलासा कर दिया और बताया कि उन्होंने यह अवतार सिर्फ शूट के लिए लिया था।

Bollywood Tadka

इस शख्स के प्यार में गिरफ्त गीता आज तक है कुवांरी

कोरियोग्राफर को लेकर कई बार दावा किया गया कि वह कभी एक शख्स की मोहब्बत में थीं, लेकिन उनकी मोहब्बत मुक्कमल नहीं हो सकी। गीता खुद उस शख्स के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं।

Bollywood Tadka

कई बार दोनों की कोजी तस्वीरों को कोरियोग्राफर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया करती थीं। जहां लोगों ने भी इस जोड़ी को अपना प्यार देना शुरू कर दिया था। गीता की मोहब्बत का नाम राजीव खिंची है। 

Bollywood Tadka

राजीव और गीता ने अपना करियर साथ में शुरू किया था। दोनों  एक दूसरे के बेहद क्लोज फ्रेंड हैं। राजीव एक मॉडल हैं जो पिछले काफी साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।  कई बार गीता और राजीव के रिलेशन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।  दोनों को एक दूसरे के साथ खूब वक्त बिताते हुए स्पॉट किया जाता था। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि राजीव की मोहब्बत के वजह से गीता ने आज तक शादी नहीं की हालांकि गीता ने  इस बात को मानने से हमेशा इंकार किया है और कहा है कि ये दोनों अच्छे दोस्त हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

ChoreographerGeeta Kapurrajeev khinchibirthday specialBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...