main page

जन्मदिन के खास मौके पर जानें ज़ायद खान के करियर से लेकर लव स्टोरी तक की कहानी

Updated 05 July, 2018 01:16:29 PM

बाॅलीवुड एक्टर ज़ायद खान आज 38 साल के हो गए हैं। जायद का जन्म  5 जुलाई 1980 को मुंबई में हुआ था। उनके के पिता संजय खान खुद भी एक्टर रहे हैं। उनकी मां का नाम जरीन खान हैं जो कि एक इंटीरियर डिजाइनर हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ज़ायद खान आज 38 साल के हो गए हैं। जायद का जन्म  5 जुलाई 1980 को मुंबई में हुआ था। उनके के पिता संजय खान खुद भी एक्टर रहे हैं। उनकी मां का नाम जरीन खान हैं जो कि एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। जायद चार भाई- बहन हैं।

 

Bollywood Tadka

 

चार भाई-बहनों सिमोन, सुजैन, फराह के बाद जायद हैं। घर में सबसे छोटे होने की वजह से ज़ायद का बचपन काफी लाड प्यार से बीता है। उनकी बहन सुजैन ऋतिक रोशन की पत्नी रह चुकी हैं। 17 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2014 में तलाक ले लिया था। 

Bollywood Tadka

 

ज़ायद  ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म चुरा लिया है तुमने से की थी। इस फिल्म में उनकी बचपन की दोस्त ईशा देओल उनके अपोजिट थीं। उसके बाद उन्होंने फिल्म मैं हूं ना में काम किया जो उस साल की सबसे हिट फिल्म थी। इसके बाद ज़ायद ने 'शादी नंबर वन', 'दस', 'फाइट क्लब', 'मिशन इस्तांबुल' और सलमान खान संग 'युवराज' जैसी फिल्में कीं। फिल्मों में फ्लाॅप होने के बाद वह टीवी सीरियल हासिल में नजर आए। 


Bollywood Tadka

 

ज़ायद की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करेें तो उन्होंने साल 2005 में अपनी बचपन की दोस्त मलाइका पारेख से शादी की थी। एक इंटरव्यू के दौरान ज़ायद  ने बताया था कि उन्होंने मलाइका को तीन बार प्रपोज किया था। 

 

:

birthday specialZayed Khan

loading...